फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: चंडीगढ़ पहुंचे पुरी पीठाधीश्वर निश्चलानंद सरस्वती, जरूरतमंद बच्चियों को पहना दी अपनी माला

Thu, 22 Sep 2022 12:38 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

श्री जगतगुरु शंकराचार्य स्वागत समिति के चंडीगढ़ के पदाधिकारी नवनीत गुप्ता ने बताया कि शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद महाराज का प्रवचन सेक्टर 32 स्थित एसडी कॉलेज के सभागार में होगा। 
विज्ञापन
चंडीगढ़ पहुंचे पुरी पीठाधीश्वर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद महाराज गुरुवार को चंडीगढ़ पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर बैंड बाजा और ढोल के साथ उनका स्वागत हुआ। रेलवे प्लेटफार्म से लेकर वीआईपी पार्किंग तक रेड कारपेट बिछाया गया। शंकराचार्य जब स्टेशन पर रेल से उतरे तो दो छोटी जरूरतमंद बच्चियां सामने आई। उसी वक्त नवनीत गुप्ता शंकराचार्य को कमल के फूल की माला पहनाने के लिए आगे बढ़े। उपस्थित लोगों ने बच्चियों को हटाने की कोशिश की तो शंकराचार्य ने मना किया और कहा कि उन्हें खड़ा रहने दो। शंकराचार्य ने उन दो बच्चियों रेहाना और साजिया को अपनी माला पहनाने को कहा।

विज्ञापन


इसके बाद उन दो बच्चियों को शंकराचार्य को पहनाई जाने वाली माला पहनाई गई। इस दौरान शंकराचार्य ने भी माला को पकड़ा। उन दो जरूरतमंद बच्चियों को श्री चैतन्य गौड़ीय मठ के प्रवक्ता जय प्रकाश गुप्ता ने 50 रुपये प्रदान किए। रेलवे स्टेशन पर शंकराचार्य के स्वागत के लिए करीब सौ श्रद्धालु धोती पहने पहुंचे। भाजपा नेता रूबी गुप्ता ने उन्हें बुके भेंट किया।
 
यह भी पढ़ें: AAP vs Governor: पंजाब सरकार ने फिर बुलाया विस का विशेष सत्र, गवर्नर के फैसले के खिलाफ जाएगी सुप्रीम कोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वाहनों के काफिले के साथ शंकराचार्य सेक्टर 21 की कोठी नंबर 3192 में तीन दिवसीय प्रवास के लिए रवाना हुए। उनका सेक्टर 29 के श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर, सेक्टर 30 के श्री महाकाली मंदिर और सेक्टर 20 के श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में स्वागत हुआ।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें