फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायक सिद्धू मूसेवाला ने एके-47 से की फायरिंग, नौ पर केस, डीएसपी समेत छह पुलिसकर्मी सस्पेंड

Tue, 05 May 2020 01:59 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला/संगरूर/अमृतसर ( पंजाब)
विज्ञापन
गायक सिद्धू मूसेवाला समेत नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज।
विज्ञापन

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला एक बार फिर विवादों में फंस गया है। पुलिस कर्मचारियों की एके-47 से फायरिंग करने का सोमवार को पंजाबी गायक का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद सिद्धू मूसेवाला और पांच पुलिस कर्मचारी समेत नौ लोगों के खिलाफ बरनाला के थाना धनौला की पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है। 

विज्ञापन


पांचों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, डीएसपी संगरूर दलजीत सिंह विर्क को भी सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पांचों गनमैन दलजीत सिंह के ही हैं। सभी को उनका बेटा जंगशेर सिंह गायक के साथ लेकर गया गया था और इसकी इजाजत विर्क ने ही दी थी। विर्क का बेटा मूसेवाला का दोस्त है।  

यह है वीडियो में 
वीडियो में मूसेवाला बरनाला के गांव बडवर में एक किसान के खेत में पुलिस जवान से एके-47 लेकर फायरिंग करता दिख रहा है। सिद्धू मूसेवाला के साथ उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मचारी भी खड़े हैं। एक पुलिस कर्मचारी सिद्धू को एके-47 से फायरिंग करने की ट्रेनिंग दे रहा है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इनके खिलाफ मामला दर्ज 

वीडियो वायरल होने के बाद डीजीपी दिनकर गुप्ता ने एसएसपी बरनाला संदीप गोयल को मामला दर्ज करने के आदेश दिए। एसएसपी संदीप गोयल ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला, उसके गायक साथी कर्म सिंह लहिल, डीएसपी के बेटे जंगशेर सिंह, इंदर सिंह ग्रेवाल एवं संगरूर के थानेदार बलकार सिंह, हवलदार गगनदीप और सिपाही गुरजिंदर, जसवीर सिंह, हरविंदर सिंह के खिलाफ लॉकडाउन के दौरान नियम तोड़ने और डिजास्टर एक्ट-51 के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

भड़काऊ गाने को लेकर जमानत पर चल रहा मूसेवाला  
कुछ दिन पहले सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ थाना मानसा की पुलिस ने भी भड़काऊ गाने गाकर नौजवानों को भड़काने का मामला दर्ज किया था। इस मामले में सिद्धू मूसेवाला जमानत पर चल रहा है। यही नहीं, मूसेवाला ने सिख इतिहास पर अभद्र टिप्पणी करते हुए एक गीत गाया था। संगत द्वारा विरोध करने के बाद मूसेवाला ने श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होकर लिखित माफीनामा दिया था। श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से इस माफीनामे पर फैसला आना अभी बाकी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें