गायक हंसराज हंस और जसबीर जस्सी।
- फोटो : twitter
पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी डेरों में जाकर गाना न गाने के मामले में कई बार विवादों में रह चुके हैं। इन दिनों उनकी हंसराज हंस के साथ ठनी हुई है। अब जस्सी ने अपने सोशल मीडिया पर 15 साल पुराना वीडियो शेयर कर हंस पर फिर से कटाक्ष किया है कि उनका स्टैंड साफ है वह डेरे में गाना नहीं गाएंगे। जसबीर ने कहा कि मैं श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का सेवक हूं, उनकी आज्ञा मानने वाला व्यक्ति हूं। इसलिए कृपया जहां विचारधारा नहीं होती, वहां गाने के लिए तंग न किया जाए। कुछ लोग यह भी कहते है कि अगर मैं वहां गाऊंगा तो मुझे आशीर्वाद मिलेगा तो मेरी तरक्की होगी। मुझे इस तरह की कोई तरक्की की जरूरत नहीं है, मुझे ऐसे आशीर्वाद नहीं चाहिए। जस्सी ने कहा कि मुझे मेरे सतगुरु के आशीर्वाद की जरूरत है। मैं किसी को बुरा नहीं कह रहा लेकिन मैं वहां जाकर नहीं गाना चाहता, चाहे मेरा कितना भी नुकसान क्यों न हो जाए।
हंस ने हाल ही में जस्सी पर कटाक्ष किया था और कहा था कि आपको डेरों में कोई बुलाता ही नहीं है तो बेवजह इस तरह विवादित टिप्पणियां करना गलत है। सोशल मीडिया पर पुरानी वीडियो को शेयर किया है, जिसमें जसबीर जस्सी ने कहा कि बहुत सारे लोगों के मुझे फोन आ रहे है कि पंजाब में डेरों पर मेले लगते है, उन पर आकर गाया जाए, कमर्शियल भी और सेवा के तौर पर भी मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं बिल्कुल डेरे पर जो मेले लगते है, जिनकी कोई विचारधारा नहीं होती, मैं वहां नहीं गाता क्योंकि मैं विचारधारा को मानने वाला इंसान हूं।