17 साल के बेटे को मां कमरे में ऐसी हालत में मिली कि वह देखकर चीखने लगा। प्रसिद्ध नाटककार की बेटी और पंजाबी सिंगर की पत्नी थी। घटना पंजाब के बठिंडा की है।
मॉडल टाउन निवासी नाटककार एवं रंगकर्मी मरहूम अजमेर सिंह औलख की बेटी और पंजाबी सिंगर गुरविंदर बराड़ की पत्नी सोहजप्रीत कौर ने मंगलवार शाम घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उन्हें फंदे पर 17 साल के बेटे नाजर ने लटके देखा। उसे चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के बाकी सदस्य दौड़े आए।
जैसे-तैसे नाजर को संभाला और पुलिस को खबर की गई। पुलिस ने सोनमप्रीत को फंदे से नीचे उतारा और तुरंत सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरी जांच में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। थाना कैंट के एसएचओ नरिंदर कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है, कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हो सका है।
मृतका खुद भी रंगकर्मी थी
गुरविंदर बराड़ की पत्नी ने सुसाइड की
एसएचओ ने बताया कि सोहजप्रीत स्वयं भी रंगकर्मी थी और उनके पति गुरविंदर सिंह बराड़ भी रंग कर्मी एवं गायक हैं। सोहजप्रीत ने प्रसिद्ध नाटककार टोनी बातिश सहित कई कलाकारों के कई नाटकों में काम किया था। हाल ही में उन्होंने पंजाबी फिल्म जट्ट बॉयज में अभिनय किया है।
घटना के समय उनके पति गुरविंदर बराड़ मानसा में किसी समारोह में गए हुए थे। मंगलवार दोपहर को सोहजप्रीत अपने बेटे नाजर (17) के साथ बैंक गई थी। दोपहर 3.30 बजे वापस आने के बाद वह आराम करने के लिए ऊपर वाले कमरे में चली गईं।
शाम 5.30 बजे के करीब बेटा जब ऊपर वाले कमरे में पहुंचा तो देखा कि उसकी मां सोहजप्रीत ने फंदा लगा रखा था। उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सुसाइड करने के कारण पता नहीं चल पाए हैं, पूछताछ की जा रही है, शायद वजह सामने आए।