फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी फिल्म में दिखेगी यह ब्रिटिशियन सुंदरी

Thu, 28 Nov 2013 11:38 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड की हेजल क्रोनी अब आपको पंजाबी फिल्मों में दिखाई देंगी। यह वही हैजल हैं जिनके आइटम सांग के सभी दीवाने हैं। उनकी पहली पंजाबी फिल्म होगी ‘माई सेल्फ घैंट’।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के ताओ डिस्को में इस फिल्म की शूटिंग के दौरान हेजल ने बताया कि उनको भारत और भारतीय अच्छे लगते हैं। वह अपना जलवा कश्मीर से कन्याकुमारी तक दिखाना चाहती हैं।

यही कारण है कि पिछले तीन महीनों में एक हिंदी, एक पंजाबी और एक साउथ की फिल्म के लिए आइटम नंबर कर चुकी हैं। वे सुभाष घई की फिल्म कांची में भी आइटम डांस कर रही हैं।
विज्ञापन


हेजल ने कहा कि आइटम डांस करने से उनको कोई परहेज नहीं। उनके मुताबिक, ‘यह वह विधा है जो पब्लिक को मल्टीप्लेक्स तक खींचती है। इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में म्यूजिक का अपना खास महत्व है।

जरूरी यह है कि गाना अच्छा हो। अब करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ भी आइटम डांस करने को आतुर रहती है।’

हेजल ने कहा कि वे पंजाबी म्यूजिक को पसंद करती हैं। हनी सिंह, सुखविंदर सिंह, गिप्पी ग्रेवाल के ट्रैक उनको बेहतरीन लगते हैं। हेजल ने बताया कि उनको फिल्मों में 2006 मे ब्रेक मिला था।

बैंकाक में उनको एक निर्देशक ने देखा और उनको ‘एमपी-3 मेरा पहला पहला प्यार’ में लीड रोल मिला। फिर जिमी शेरगिल के साथ ‘ए-फ्लैट’ की। उन्होंने कहा कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री यह तेजी से बढ़ रही है।

जब प्रोड्यूसर और उनके दोस्त गगनदीप सिंह ने बात की तो उन्होंने पंजाबी फिल्म में काम करने को हां कर दी।

फिल्में: जानशीन, हो सकता है, मेरा पहला पहला प्यार, यू मी एंड हम, जीना तो ठोक डाल, काश तुम होते

इस बार कॉमेडी होगी जरा हटके
‘माई सेल्फ घैंट’ के प्रोड्यूसर गगनदीप सिंह ने बताया कि उनकी फिल्म की कॉमेडी अब तक दिखाई जा रही कॉमेडी से हटकर है। इसमें कन्फ्यूजन की कॉमेडी है लेकिन सिचुएशनल। फिल्म का बजट करीब ढाई करोड़ रुपये है।

फिल्म में सिंगरों को नहीं, सिर्फ एक्टरों को लिया जा रहा है। इसकी शूटिंग लेह, लद्दाख और दुबई में हुई है। फिल्म के प्रमोशन हेड शुभम चंद्रचूड़ ने कहा कि यह फिल्म अलग प्रकार की होगी। फिल्म फरवरी 2014 में रिलीज होगी।

स्टारकास्ट
हीरो-गौरव कक्कड़ (चक जवाना, मुंडे पटियालेे दे, साड्डा हक)
हीरोइन-डाली सिद्धू (बॉलीवुड की सिंगर, बॉडीगार्ड का टाइटल ट्रैक)
साइड हीरोइन-हेजल क्रोनी (मेरा पहला पहला प्यार, ए फ्लैट, कांची)
अदिति गोवित्रीकर-पूर्व मिसेज इंडिया और दे दनादन, पहेली, हम तुम शबाना, बाज आदि।

नवरस बिखेरेंगे पंजाबी सिनेमा में नवरंग
गौरव कक्कड़ का कहना है कि मॉडलिंग करते करते जब उसे ‘चक जवाना का’ ऑफर आया तो एक ब्रेक मिला। ‘माई सेल्फ घैंट’ एक नौजवान की कहानी है जो सीधा सादा है, लेकिन बार-बार चक्कर में फंस जाता है।

उन्होंने कहा कि एक्टिंग के लिए वे होमवर्क करते हैं। उन्होंने एक  साल में 850 मूवी देख डालीं। उन्होंने कहा कि पंजाबी सिनेमा में बदलाव की आवश्यकता है। इसमें नवरस की जगह एक ही रस हास्य रस चल रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें