हरियाणा सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
सुधीर राजपाल को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा महानिदेशक व सचिव, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग का कार्यभार सौंपा गया है।
तकनीकी शिक्षा विभाग के महानिदेशक व सचिव विजेंद्र कुमार को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा रोजगार विभाग के महानिदेशक व सचिव का कार्यभार भी सौंपा गया है।
अमनीत पी. कुमार को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा निदेशक अक्षय ऊर्जा, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और विशेष सचिव अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, प्रबंध निदेशक, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम, हरियाणा पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम का कार्यभार भी सौंपा गया है।
इसी प्रकार आरसी वर्मा को वर्तमान कार्यभार के अलावा सुभाष चंद्र की अवकाश अवधि के दौरान सचिव, राज्य मानव अधिकार आयोग का कार्यभार सौंपा गया है।