इस वर्ष कई पंजाबी फिल्में तो आईं, लेकिन कोई फिल्म विशेष धमाल नहीं मचा पाई। इससे सबक लेते हुए निर्देशक आकाशदीप सिंह कुछ बदलाव के साथ नई फिल्म 'मॉय सेल्फ घेंट' लेकर आए हैं।
फिल्म के प्रमोशन के दौरान आकाशदीप ने प्रेस क्लब-27 में बताया कि इस फिल्म के जरिए फिल्म इंडस्ट्र्री में कदम रख रहा हूं... उम्मीद है कि मेहनत रंग लाएगी।
यह फिल्म तीन युवकों की जिंदगी पर आधारित है जो अपनी जिंदगी से काफी तंग आ गए है। इसी दौरान उसकी जिंदगी में एक लड़की आती है, जिससे उनकी जिंदगी काफी बदल जाती है।
फिल्म की प्रमोशन में आकाशदीप के साथ फिल्म की लीड कास्ट गौरव कक्कड़ और डॉली सिद्धू भी मौजूद थीं। गौरव ने कहा कि पिछली फिल्म चक जवानां में एक्टिंग को लेकर काफी कुछ सीखा था और उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए इस फिल्म में अपने किरदार को काफी अच्छे से निभाने की कोशिश की है।
डॉली ने कहा कि फिल्म में मेरा किरदार काफी दिलचस्प है... जो पूरी तरह से हास्य से भरपूर है। फिल्म को चंडीगढ़ में ही शूट किया है और 21 फरवरी को पूरे पंजाब में रिलीज की जाएगी।