हिंदी सिनेमा की हिट जोड़ी राज और सिमरन का रोमांस पंजाबी फिल्म ‘मैरिज द गैरिज’ में अभिनेता नवराज हंस और अभिनेत्री कीया खन्ना ने पंजाबी स्टाइल में दिखाया।
एलांते मॉल में फिल्म का स्पेशल प्रीमियर शो रखा गया, जिसको देखने मशहूर गायक हंसराज हंस और दिलेर मेहंदी स्टार कास्ट के साथ पहुंचे। फिल्म में राज और सिमरन की इस नई जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया।
इस फिल्म से मुंबई थियेटर आर्टिस्ट और बालीवुड में जल्द देखने वाली कीया खन्ना पंजाबी फिल्मों में डिब्यू कर रही हैं। थर्टी ग्रुप प्रोडक्शंस बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन जसविंदर सिंह ने किया है।
फिल्म में लीड रोल कर रहे नवराज हंस ने कहा कि वह दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म के राज की तुलना तो नहीं कर सकते, लेकिन वह मैरिज द गैरिज में सिमरन के पेंडू राज तो जरूर हैं। यह फिल्म 28 मार्च को रिलीज होगी।
फैमिली कॉमेडी है फिल्म
हंस ने कहा कि उनकी फिल्म कामेडी से भरपूर है। फिल्म की कहानी दो दोस्तों, चाबी (भल्ला) और पाना (शर्मा) के इर्द-गिर्र्द घूमती है जो जेल में बंद हैं। दोनों जेल से निकलते हैं और मैरिज द गैरिज के नाम से नया बिजनेस शुरू करते हैं।
दोनों किस तरह राज (नवराज) और सिमरन (कीया) की शादी करने में मदद करते हैं, यही फिल्म की कहानी है। अभिनेत्री कीया खन्ना ने कहा कि फिल्म का क्लाइमेंस बेहद रोमांचक है। इस फिल्म के स्क्रीनप्ले और डायलॉग गौरव भल्ला और कहानी सरदूल राठौड़ ने लिखे है।
फिल्म में बालीवुड अभिनेता शक्ति कपूर, रजाक खान, बीएन शर्मा, जसविंदर भल्ला, उपासना सिंह, दीपक राजा और रजिया सुखबीर अभिनय कर रहे हैं। इसकी शूटिंग जालंधर और चंडीगढ़ की गई है।
बचपन से ही अभिनय का शौक: कीया खान
मुंबई में पैदा हुई पंजाबी कुड़ी कीया खन्ना ने कहा कि वह मुंबई में थियेटर करती हैं। थियेटर ही उनका जुनून है। एक नाटक के दौरान उनकी मुलाकात फिल्म के निर्र्देशक से हुई। यह उनके लिए अच्छा मौका था।
अभिनेत्री ने बताया कि वह इस फिल्म के बाद यार अणमुल्ले टू और पंजाबी द किंग फिल्म में अभिनय कर रही है। इसके अलावा जून में उनकी बालीवुड फिल्म रिलीज होगी।