फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो सपनों में जीना चाहते हैं, उनके लिए है 'डिस्को सिंह'

Fri, 11 Apr 2014 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी कॉमेडी फिल्मों की कड़ी में आज रिलीज हुई डिस्को सिंह। इस फिल्म की कहानी में अभिनेता दिलजीत दोसांझ ऐसे युवक के रूप में नजर आएंगे जो बड़ा सिंगर बनने के सपने देखता है, लेकिन वे फंस जाते हैं एक डॉन के चक्कर में।
विज्ञापन


यह डॉन उसे एक लड़की का बॉयफ्रेंड बनने पर मजबूर करता है और साथ ही फिल्म को नए मोड़ देता है। यहीं से फिल्म में कॉमेडी शुरू होती है। डिस्को सिंह ऐसी गलतियां करता है, जिससे दर्शकों का खूब मनोरंजन होता।

फिल्म की कहानी की बात की जाए तो यह आम जिंदगी से हटके है। असल जिंदगी वाला इसमें कुछ नहीं है, लेकिन अगर आप सपनों में जीना चाहते हैं तो यह फिल्म देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलजीत दोसांझ का काम औसत है साथ ही बीएन शर्मा हर बार की तरह कॉमेडियन के रूप में नजर आते हैं और सूरवीन ने भी अभिनय निभाने की कोशिश की है।

एलांते मॉल में इस फिल्म के प्रीमियर में फिल्म के अभिनेता दिलजीत दोसांझ, सूरवीन, रोशन प्रिंस मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें