फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: पंजाब को 48 साल बाद मिलेगा नया सरकारी मेडिकल कॉलेज, इसी साल एमबीबीएस की 100 सीटों पर दाखिला

Mon, 27 Sep 2021 11:27 AM IST
Trainee Trainee अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

 चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के प्रमुख सचिव आलोक शेखर ने डॉ. बीआर आंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की मंजूरी की पुष्टि की है। यह बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस फरीदकोट से मान्यता प्राप्त है। उन्होंने बताया कि यह पंजाब के लिए गर्व की बात है।
 
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लोगों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश को 48 साल बाद एक और नया सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलेगा। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने एक पत्र जारी करके पंजाब सरकार द्वारा साहिबजादा अजीत सिंह नगर में स्थापित किए गए डॉ. बीआर आंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


चालू शैक्षणिक वर्ष के दौरान एमबीबीएस की 100 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा । चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के प्रमुख सचिव आलोक शेखर ने बताया कि विभाग को प्राप्त हुए पत्र के अनुसार डॉ. बीआर आंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, जो बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस फरीदकोट से मान्यता प्राप्त है, को शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए एनएमसी एक्ट 2019 की धारा-26 (1) (ए) (बी) (सी) और 28 (1) (2) (3) 29 और सेक्शन-61 (2) के अंतर्गत एमबीबीएस की 100 सीटें भरने को मंजूरी दी गई है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा पुलिस भर्ती परीक्षा के अजीब सवाल: पूछी गृह मंत्री अनिल विज की खासियत, विकल्प में दिया अविवाहित
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पंजाब के लिए गर्व की बात
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग द्वारा यह मंजूरी डॉ. बीआर आंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की सभी समीक्षा रिपोर्ट उच्च दर्जे की पाए जाने के बाद दी गई है। डॉ. बीआर आंबेडकर द्वारा 25 सितंबर 1932 को किए गए ऐतिहासिक पूना पैक्ट की 89वीं वर्षगांठ के अवसर पर यह पंजाब के लिए गर्व वाली बात है कि राज्य में 48 साल के बाद नया सरकारी मेडिकल कॉलेज खुल रहा है, जोकि बाबा साहेब के नाम पर है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें