फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather News: पंजाब में आज हो सकती है हल्की बारिश, बुधवार से आएगा मौसम में बदलाव

Tue, 04 Apr 2023 12:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पंजाब के अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जो सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। चंडीगढ़ व बठिंडा का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पंजाब में सबसे ज्यादा रहा।
विज्ञापन
Punjab Weather Update: - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के कुछ इलाकों में मंगलवार को बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद पंजाब का मौसम साफ सहेगा। इससे किसानों को कुछ राहत मिल सकती है। सोमवार को भी राज्य के कई जिलों में बारिश हुई। इससे गेहूं और सरसों की फसल के साथ सब्जियों को भी भारी नुकसान हुआ। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से मौसम में परिवर्तन दिखने लगेगा। तापमान में 2 से 4 डिग्री का उछाल देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन


वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान में बारिश के चलते 3.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सुबह साढ़े आठ बजे तक पंजाब में सबसे ज्यादा मोगा में 36.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके बाद दिन भर पंजाब में ज्यादातर हल्की बारिश ही रही। सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक मोगा के अलावा प्रमुख रूप से फरीदकोट में 27.3 एमएम, फिरोजपुर में 14.5 एमएम, लुधियाना में 3.4 एमएम और फतेहगढ़ साहिब में 1.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। 

पंजाब के अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जो सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। चंडीगढ़ व बठिंडा का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पंजाब में सबसे ज्यादा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस का उछाल देखने को मिला है। हालांकि, यह सामान्य के नजदीक ही रहा। लुधियाना में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें