फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather News: फतेहगढ़ साहिब में आंधी के साथ गिरे ओले, घरों में घुसा बारिश का पानी, सड़कें बनीं तालाब

Mon, 29 May 2023 08:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब/पटियाला (पटियाला)

सार

पंजाब के अन्य जिलों से मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना के हलवारा और पठानकोट में बादल छाए थे और तेज हवाएं चल रही थीं। पटियाला से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब में सोमवार को पारे में 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई लेकिन अभी भी यह सामान्य से 4.5 डिग्री नीचे बना है।
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब में हुई जमकर बारिश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के कई जिलों में सोमवार की शाम तेज बारिश और ओलावृष्टि से जन जीवन प्रभावित हो गया। फतेहगढ़ साहिब में मंडी गोबिंदगढ़ समेत अन्य इलाकों में सोमवार को शाम को एक घंटा बरसात हुई। इससे सड़कें लबालब भर गईं और लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस गया। वाहन चालकों को भी समस्या का सामना करना पड़ा। सड़कें तलाब बन चुकी थी। गाड़ी चालक रेंगने पर मजबूर थे। 

विज्ञापन




पंजाब के अन्य जिलों से मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना के हलवारा और पठानकोट में बादल छाए थे और तेज हवाएं चल रही थीं। पटियाला से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब में सोमवार को पारे में 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई लेकिन अभी भी यह सामान्य से 4.5 डिग्री नीचे बना है।
विज्ञापन

 
पंजाब में सबसे अधिक 36.7 डिग्री तापमान पटियाला का रहा। उधर, मौसम विभाग ने एक जून तक के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक अगले चार दिन यानी दो जून तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा लेकिन इसके बाद इसमें 2 से 4 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। विभाग ने दो जून को भी पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। 

विज्ञापन


पटियाला के अलावा पंजाब के अन्य प्रमुख शहरों में अमृतसर का पारा 35.3 डिग्री, लुधियाना का 35.6 डिग्री, गुरदासपुर का 33.0 डिग्री, बरनाला का 31.5 डिग्री, फरीदकोट का 33.7 डिग्री, मोगा का 32.2 डिग्री और रोपड़ का 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में आज दिन के समय फतेहगढ़ साहिब में 16.5 एमएम, फिरोजपुर में 11.0 एमएम और पटियाला में हल्की बारिश हुई। वहीं, न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि यह सामान्य के नजदीक रहा। पंजाब में सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस मुक्तसर में दर्ज किया गया।



बेमौसम बरसात से फसलें व सब्जियां प्रभावित: बैनीपाल
किसान नेता राजिंदर सिंह बैनीपाल ने कहा कि बेमौसम बारिश ने जहां जनजीवन को प्रभावित किया है, वहीं तैयार फसल को भी भारी नुकसान हुआ है। बैनीपाल ने कहा कि खेतों में तैयार मक्की की फसल और सब्जी को ओलों से नुकसान पहुंचा है। सरकार को प्रभावित किसानों को मुआवजा देना चाहिए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें