हॉकी इंडिया लीग के लिए तैयार पंजाब वारियर्स
हॉकी इंडिया लीग में कड़ी टक्कर देने के लिए पंजाब वारियर्स तैयार हैं। एक इंटरव्यू के दौरान कप्तान सरदार सिंह ने रणनीति का खुलासा किया। हॉकी इंडिया लीग नए सीजन में टीम पहले मैच से ही जीत का आगाज करना चाहेगी। पिछले सीजन में हमने स्लो स्टार्ट किया था।
इस बार शुरू से ही जीत का ट्रैक पकड़ना होगा। यह कहना है पंजाब वारियर्स के कप्तान सरदार सिंह का जोकि पिछले दो दिन से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में लगे शिविर में अपने साथियों के साथ अभ्यास में जुटे हैं। हॉकी इंडिया लीग के नए संस्करण में पंजाब वारियर्स को अपना पहला मुकाबला 27 जनवरी को दबंग मुंबई के साथ मुंबई में खेलना है।
टीम में अधिकांश पुराने चेहरे
सरदार सिंह ने कहा कि पिछले संस्करण में जो टीम थी लगभग वहीं टीम इस सीजन में है। कुछ खिलाड़ियों को छोड़कर। यह टीम के लिए बेहतर संकेत है कि सभी खिलाड़ी एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते है और एक दूसरे के खेल से पूरी तरह से परिचित हैं। वहीं टीम में चोटिल आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी क्रिस्ट्रोफर के जगह हॉलैंड का खिलाड़ी रॉबर्ट को भी जगह मिली हैं।