फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनावः 'आप' में घमासान, अपराधी को टिकट देने के लगे आरोप

Mon, 16 Jan 2017 07:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
sanjay singh
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आम आदमी पार्टी में घमासान मच गया है। दरअसल, एक अपराधी को चुनाव टिकट देने के आरोप लगे हैं। चंडीगढ़ में सेक्टर-35 निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि पटियाला से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. बलबीर सिंह पर आपराधिक मामले लंबित हैं। उसके बावजूद दागियों को टिकट न देने का दावा करने वाले पार्टी नेतृत्व ने डॉ. बलबीर को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन


परमजीत सैनी ने प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि डॉ. बलबीर सिंह उसके जीजा हैं। वह रोपड़ और पटियाला में उनकी प्रॉपर्टी पर कब्जा करने और उन पर व उनके पति पर हमला करने के आरोपी हैं। डॉ. बलबीर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज है, लेकिन आप ने इन सब बातों को नजरअंदाज कर दिया। सैनी ने बताया कि उनके पिता ने पासी रोड, पटियाला में घर खरीदा था। उसके साथ लगता एक प्लॉट उन्होंने खरीद लिया।

सैनी ने आरोप लगाया कि डॉ. बलबीर ने उनके प्लॉट पर कब्जा कर लिया। इसके अलावा रोपड़ में गांव तपड़ियां दयाल में उनके हिस्से की पांच एकड़ जमीन पर भी कब्जा कर लिया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही उन्हें जमीन वापस मिल सकी, लेकिन इसके बाद डॉ. बलबीर ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। उन पर व उनके 75 वर्षीय पति पर रॉड व लाठियों से हमला कर दिया। दोनों को सिविल अस्पताल रोपड़ दाखिल कराया गया।
विज्ञापन


डॉ. बलबीर के प्रभाव में आकर पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली। सैनी ने कहा कि डॉ. बलबीर के खिलाफ आरोप तय हो चुके हैं, सुनवाई चल रही है, वह जमानत पर बाहर हैं। उन्होंने अरविंद केजरीवाल समेत आप के सभी बड़े नेताओं को दस्तावेज दिए, इसके बावजूद डॉ. बलबीर को टिकट दे दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें