फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: कैप्टन के करीबी भरतइंद्र चहल के घर पहुंची विजिलेंस, आधा घंटा बजाई घंटी, नहीं खुला गेट तो बैरंग लौटी

Wed, 27 Sep 2023 05:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

मार्च 2017 से सितंबर 2021 तक चहल की आय से व्यय अधिक मिला था। परिवार की कुल आय सात करोड़ 85 लाख 16 हजार 905 रुपये थी, जबकि खर्चा 31 करोड़ 79 लाख 89 हजार 11 रुपये का मिला। यह खर्चा चहल के आय स्रोतों से करीब 305 प्रतिशत अधिक था।
विज्ञापन
पंजाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आय से अधिक संपत्ति मामले में पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रहे भरतइंद्र सिंह चहल की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। बुधवार सुबह विजिलेंस की टीम ने पटियाला के तवक्कली मोड स्थित उनकी कोठी पर छापा मारा लेकिन करीब आधा घंटा घंटी बजाने के बावजूद किसी ने गेट नहीं खोला। इसके बाद विजिलेंस की टीम बैरंग वापस लौट गई। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि विजिलेंस की टीम एक गुप्त सूचना के आधार पर चहल की गिरफ्तारी के लिए उनकी कोठी पर पहुंची थी। सात सदस्यीय इस टीम में दो महिला अधिकारी भी शामिल थीं। गौरतलब है कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने अगस्त 2023 में भरत इंद्र सिंह चहल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था। 
 
मार्च 2017 से सितंबर 2021 तक चहल की आय से व्यय अधिक मिला था। परिवार की कुल आय सात करोड़ 85 लाख 16 हजार 905 रुपये थी, जबकि खर्चा 31 करोड़ 79 लाख 89 हजार 11 रुपये का मिला। यह खर्चा चहल के आय स्रोतों से करीब 305 प्रतिशत अधिक था। विजिलेंस ने अपनी जांच के घेरे में चहल की संपत्तियों को लिया। सरहिंद रोड स्थित दशमेश लग्जरी वेडिंग रिजार्ट (अल्कजार), पटियाला में ही मिनी सचिवालय रोड पर 2595 गज में बनी पांच मंजिला व्यवसायिक इमारत और गांव कल्याण में 72 कनाल 14 मरला जमीन की जांच विजिलेंस ने की। 
विज्ञापन


विजिलेंस की टीम ने इन संपत्तियों की पैमाइश भी की। बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद भरतइंद्र सिंह चहल ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली थी। चहल 1990 में एक जनसंपर्क अधिकारी थे और बाद में वह कैप्टन के करीबी बने। 2002 में अमरिंदर सिंह ने चहल को अपना मीडिया सलाहकार बनाया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें