फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पूर्व CM चन्नी को देना होगा हलफनामा, बलबीर सिंह सिद्धू भी रडार पर, 21 अप्रैल को विजिलेंस ने किया तलब

Wed, 19 Apr 2023 11:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से भी विजिलेंस 21 अप्रैल को पूछताछ करेगी। विजिलेंस ने उन्हें सवालों का एक प्रोफार्मा दिया था, जिसे भरकर उन्हें विजिलेंस को सौंपना होगा। साथ ही एक हलफनाला भी सौंपना होगा। इसमें उन्हें बताना होगा कि उनके द्वारा दी गई जानकारी बिल्कुल सही है।
विज्ञापन
बलबीर सिंह सिद्धू। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ ही अब पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा नेता बलबीर सिंह सिद्धू भी विजिलेंस के रडार पर आ गए हैं। विजिलेंस ने उन्हें 21 अप्रैल को 10 बजे पेश होने का आदेश दिया है। सूत्रों के मुताबिक विजिलेंस उनसे फेज-आठ स्थित अपने दफ्तर में भी पूछताछ कर सकती है। हालांकि अधिकारियों की माने तो यह फैसला अंतिम मौके पर लिया जाएगा।

विज्ञापन


विजिलेंस ने बलबीर सिंह सिद्धू की संपत्ति का सारा रिकॉर्ड जुटा लिया है। विजिलेंस ने उनसे पूछताछ के लिए 40 से 60 सवालों का खाका तैयार किया है। इसी आधार पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री से सवाल जवाब किए जाएंगे। पूर्व मंत्री के खिलाफ विजिलेंस ने 13/22 नंबर शिकायत दर्ज की। इसी की विजिलेंस जांच कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक पूर्व मंत्री के भाई अमरजीत सिंह जीती सिद्धू के खिलाफ भी जांच चल रही है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। याद रहे कि पूर्व मंत्री पहले कांग्रेस के नेता थे लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। अब वह भाजपा के वरिष्ठ उप प्रधान हैं।
विज्ञापन


अब चन्नी को देना पड़ेगा हलफनामा
पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से भी विजिलेंस 21 अप्रैल को पूछताछ करेगी। विजिलेंस ने उन्हें सवालों का एक प्रोफार्मा दिया था, जिसे भरकर उन्हें विजिलेंस को सौंपना होगा। साथ ही एक हलफनाला भी सौंपना होगा। इसमें उन्हें बताना होगा कि उनके द्वारा दी गई जानकारी बिल्कुल सही है।

इन पूर्व मंत्रियों पर विजिलेंस ने कसा शिकंजा
इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा, गुरप्रीत सिंह कांगड़, पूर्व विधायक किकी ढिल्लों, पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, भारत भूषण आशु समेत कई कांग्रेस नेता जांच का सामना कर रहे हैं। हालांकि कई अफसरों को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कई लोगों के खिलाफ जांच चल रही है।

पूर्व विधायक कुलदीप से विजिलेंस ने छह घंटे की पूछताछ
पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद्य की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। आय से अधिक मामले में वह बुधवार को चौथी बार विजिलेंस के समक्ष पेश हुए। करीब 6 घंटे तक विजिलेंस अधिकारियों ने कुलदीप से पूछताछ की। 26 अप्रैल को दोबारा पेश होने के आदेश जारी किया है। कुलदीप वैद्य दोपहर करीब 1:00 बजे विजिलेंस दफ्तर पहुंचे। वह कुछ दस्तावेज अपने साथ ले गए थे। पूछताछ के बाद शाम 7:00 बजे के करीब वे विजिलेंस दफ्तर से निकले।

पूर्व कांग्रेस विधायक कुलदीप वैद्य से विजिलेंस ने कई सवाल पूछे और जो प्रोफॉर्मा उन्हें भरने के लिए दिया गया था वह भी मांगा। मगर कुलदीप सिंह चौथी बार भी अपने दस्तावेज पूरे जमा नहीं करवा पाए और उन्होंने यह आश्वासन दिया कि वह अगली बार विजिलेंस के समक्ष अपनी पूरे दस्तावेज जमा जरूर करवा देंगे। उनकी प्रॉपर्टी और परिवार की प्रॉपर्टी से संबंधी पूरी जानकारी हासिल की गई। विजिलेंस के एसपी रविंदर पाल सिंह संधू का कहना है कि पूर्व विधायक कुलदीप पूरे दस्तावेज नहीं लाए थे। अब उन्हें दोबारा 26 अप्रैल को बकाया दस्तावेज के साथ बुलाया गया है। 
विज्ञापन

सिंगला दंपती के खिलाफ केस

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के पूर्व उप निदेशक राकेश कुमार सिंगला और उनकी पत्नी रचना सिंगला के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। एसएसपी विजिलेंस, लुधियाना आरपीएस संधू ने बताया कि राकेश सिंगला के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें