पूर्व विधायक कुलदीप से विजिलेंस ने छह घंटे की पूछताछ
पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद्य की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। आय से अधिक मामले में वह बुधवार को चौथी बार विजिलेंस के समक्ष पेश हुए। करीब 6 घंटे तक विजिलेंस अधिकारियों ने कुलदीप से पूछताछ की। 26 अप्रैल को दोबारा पेश होने के आदेश जारी किया है। कुलदीप वैद्य दोपहर करीब 1:00 बजे विजिलेंस दफ्तर पहुंचे। वह कुछ दस्तावेज अपने साथ ले गए थे। पूछताछ के बाद शाम 7:00 बजे के करीब वे विजिलेंस दफ्तर से निकले।
पूर्व कांग्रेस विधायक कुलदीप वैद्य से विजिलेंस ने कई सवाल पूछे और जो प्रोफॉर्मा उन्हें भरने के लिए दिया गया था वह भी मांगा। मगर कुलदीप सिंह चौथी बार भी अपने दस्तावेज पूरे जमा नहीं करवा पाए और उन्होंने यह आश्वासन दिया कि वह अगली बार विजिलेंस के समक्ष अपनी पूरे दस्तावेज जमा जरूर करवा देंगे। उनकी प्रॉपर्टी और परिवार की प्रॉपर्टी से संबंधी पूरी जानकारी हासिल की गई। विजिलेंस के एसपी रविंदर पाल सिंह संधू का कहना है कि पूर्व विधायक कुलदीप पूरे दस्तावेज नहीं लाए थे। अब उन्हें दोबारा 26 अप्रैल को बकाया दस्तावेज के साथ बुलाया गया है।
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के पूर्व उप निदेशक राकेश कुमार सिंगला और उनकी पत्नी रचना सिंगला के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। एसएसपी विजिलेंस, लुधियाना आरपीएस संधू ने बताया कि राकेश सिंगला के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।