फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद से तीन घंटे पूछताछ, दस्तावेज जमा न करने पर विजिलेंस का अल्टीमेटम

Fri, 26 May 2023 12:41 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

विजिलेंस के सूत्र बताते है कि तीन घंटे की पूछताछ के बाद अधिकारियों ने पूर्व विधायक को स्पष्ट रुप से बोल दिया कि अब उनके पास आखिरी मौका पांच जून तक का है। अगर वह अपने सारे दस्तावेज जमा करवा देते है तो ठीक नहीं तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा सकता है।
विज्ञापन
कुलदीप सिंह वैद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद पर भी विजिलेंस शिकंजा कसने की तैयारी में है। विजिलेंस ने गुरुवार को पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद से तीन घंटे तक पूछताछ की लेकिन उन्होंने मांगे गए दस्तावेज नहीं सौंपे। अब उन्हें आखिरी बार पांच जून को बुलाया गया है। अगर उस दिन भी वैद अपने दस्तावेज पूरे जमा नहीं कराते तो उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन


आय से अधिक संपत्ति के मामले में हो रही जांच का सामना कर रहे पूर्व आईएएस अधिकारी और हल्का गिल से पूर्व कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह वैद की जायदाद की पैमाइश भी हो चुकी है। इसके अलावा विजिलेंस कई घंटों तक पूर्व विधायक से पूछताछ कर चुकी है और गुरुवार को एक बार फिर विजिलेंस की टीम ने पूर्व विधायक को बुलाया था। 

विजिलेंस के समक्ष पेश होने के दौरान अधिकारियों ने उनसे दस्तावेज मांगे। एक प्लाट के दस्तावेज कम थे तो उन्होंने बहाना बना दिया। इसके बाद विजिलेंस अधिकारियों ने उन पर सवाल दागने शुरू कर दिए। तीन घंटे की पूछताछ के दौरान कुलदीप वैद ने कई सवालों के जवाब दिए। विजिलेंस के सूत्र बताते है कि तीन घंटे की पूछताछ के बाद अधिकारियों ने पूर्व विधायक को स्पष्ट रुप से बोल दिया कि अब उनके पास आखिरी मौका पांच जून तक का है। अगर वह अपने सारे दस्तावेज जमा करवा देते है तो ठीक नहीं तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा सकता है।
विज्ञापन

 

इस बार भी पूर्व विधायक अपने दस्तावेज जमा कराने में असमर्थ रहे। अभी एक प्लॉट की रजिस्ट्री दिखानी बाकी है... जो वह लेकर नहीं आए थे। अब उन्हें आखिरी बार पांच जून को बुलाया गया है। - रविंदरपाल सिंह संधू, एसएसपी विजिलेंस। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें