फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन से पहले या सितंबर में हो सकते हैं छात्र संघ चुनाव

Sat, 08 Aug 2015 03:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी ने छात्र संघ चुनाव 28 अगस्त की बजाय 25, 26, 27 अगस्त या फिर 3 सितंबर को कराने के लिए प्रशासन को पत्र लिखा है। पीयू प्रशासन ने यह पत्र छात्र संगठनों की अपील के बाद लिखा है।
विज्ञापन


इसका कारण यह है कि 28 अगस्त को छात्र संघ चुनाव की संभावित तिथि माना जा रहा है और 29 को रक्षाबंधन है। ऐसे में बहुत से स्टूडेंट्स इस त्योहार पर अपने घर चले जाते हैं। कुछ तो एक या दो दिन पहले ही घर को रवाना हो जाते हैं। इससे वोटिंग पर असर पड़ेगा।

स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (सोई) ने पहल करते लेटर लिखकर दूसरे संगठनों के प्रतिनिधियों से भी हस्ताक्षर कराए। बाद में लेटर पर डीएसडब्ल्यू की स्वीकृति ली गई। सोई के स्टेट प्रेसिडेंट विक्की मिड्डु खेड़ा ने बताया कि पत्र गृह सचिव को भेजा है।
विज्ञापन


28 की बजाय चुनाव 25, 26, 27 अगस्त या फिर 3 सितंबर को कराए जाएं तो उन्हें कोई एतराज नहीं है। पत्र पर दूसरे संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी हस्ताक्षर कर सहमति जताई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें