फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव शेड्यूल जारी, इस बार बहुत कुछ नया और अलग

Sun, 03 Sep 2017 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव शेड्यूल
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव की तारीख तय हो गई और साथ ही शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। वहीं इस बार चुनाव में काफी कुछ अलग और नया देखने को मिलेगा। चंडीगढ़ प्रशासक की तरफ से चुनाव को हरी झंडी देते हुए वोटिंग की तारीख सात सितंबर तय की गई है। पीयू प्रबंधन ने भी मंजूरी पत्र प्राप्त होते ही तत्काल प्रभाव से चुनाव आचार संहिता लागू कर दिया। साथ ही चुनाव के शेड्यूल में कुछ बदलाव करते हुए जारी कर दिया गया। अब एक सितंबर तक नामांकन दाखिल हो सकेंगे।
विज्ञापन


पीयू में कुल वोटर- 15 हजार से ज्यादा
वोटिंग की उम्मीद - 60 फीसदी
पीयू में कुल विभाग - 96
किन पदों पर होना है चुनाव - प्रधान, उपप्रधान, महासचिव और संयुक्त सचिव

कब क्या होगा, हो गया तय

पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव शेड्यूल
1 सितंबर : सुबह साढ़े 9 बजे से साढ़े 10 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे
              सुबह 10.35 पर छंटनी का काम शुरू होगा
             दोपहर 12 बजे नोटिस बोर्ड पर लिस्ट लगाई जाएगी
             12.30 से 1.30 बजे तक विरोध दर्ज कराए जा सकेंगे
             2.30 बजे उम्मीदवारों की सूची और विरोध डीएसडब्ल्यू तक आएंगे

2 सितंबर - सुबह 10 बजे, फाइनल हुए उम्मीदवारों की सूची जारी होगी
             10.30 से 12.00 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे
             12.30 बजे, फाइनल सूची डीएसडब्ल्यू के पास आएगी
             2.30 बजे, फाइनल सूची जारी की जाएगी
7 सितंबर -  चुनाव का दिन, सुबह साढ़े 9 बजे से वोटिंग शुरू
             12 बजे, विभाग मुखिया के नतीजे आएंगे
             2 बजे, स्टूडेंट काउंसिल के लिए वोटों की गिननी शुरू होगी
विज्ञापन

चुनाव के लिए गाइडलाइंस

पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव शेड्यूल
- सभी तरह के हथियार पीयू में बैन
- आउटसाइडर की एंट्री पर रोक
- हिंसा की तो होगी सख्त कार्रवाई
- सभी पार्टियों को अपने उम्मीदवारों की सूची पुलिस को देनी होगी
- हॉस्टलों की होगी रूटीन चेकिंग

पीयू के चुनाव में इस बार क्या है अलग
- बाहरी वाहनों की कैंपस में एंट्री नहीं होगी, सिर्फ पीयू के स्टीकर वाले वाहन अंदर आ सकेंगे। क्योंकि पीयू कैंपस को व्हीकल फ्री करने की कवायद चल रही है।
- किसी भी तरह की कार या बाइक रैली पर रोक रहेगी
- राजनैतिक पार्टियों केनेताओं के कैंपस में आने की शिकायत पर होगी कार्रवाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें