फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां पढ़े पीएम से लेकर विदेश मंत्री, उस यूनिवर्सिटी के हैं बुरे हाल

Wed, 05 Apr 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज मौजूदा सांसद किरण खेर जैसी हस्तियों को तालीम देने वाली पंजाब यूनिवर्सिटी अपना अस्तित्व खो रही है।  देश की पहली चार यूनिवर्सिटी में से एक पीयू मानव संसाधन विकास मंत्रालय की रैंकिंग में पिछड़कर महज एक साल के अंदर 12वें रैंक से खिसक कर 33वें पर पहुंच गई है। पिछले कई महीनों से पीयू वित्तीय संकट के जाल में फंसी है।
विज्ञापन


हालांकि सिर्फ यही एक कारण रैंकिंग गिरने का नहीं है। टीचिंग एंड लर्निंग रिसोर्सेस, रिसर्च एंड प्रोफेशनल प्रेक्टिस, ग्रेजुएशन आउटकम, आउटरिच एंड इनक्ल्यूसिविटी और अनुभव के पैमाने पर पीयू खरा नहीं उतर पाई। पीयू के इतिहास में ऐसा पहली बार हो पाया है जब स्टाफ तक की सैलरी रुक गई हो।

हाईकोर्ट की सख्ती के बाद एग्जामिनेशन कंडक्ट करवाने के लिए जुटी फीस से सैलरी जारी की गई। एक साथ 11 गुना तक फीस बढ़ोतरी ने भी पीयू की साख को नुकसान पहुंचाया है। सवाल यह है कि पीयू की इस बदतर होती हालत पर कोई ध्यान देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


पीयू मेरी मां के समान है। इसकी खराब हालत से मुझे भी दर्द होता है। इसी वजह से मैंने मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से आग्रह कर 140 करोड़ रुपये की इमरजेंसी ग्रांट जारी करवाई है। इससे पीयू को काफी राहत मिलेगी। रैंकिंग गिरने के कारणों पर पीयू प्रशासन को अपने स्तर पर विश्लेषण करना चाहिए। सिर्फ वित्तीय संकट ही रैंकिंग गिरने की वजह नहीं हो सकता।
विज्ञापन

- किरण खेर, सांसद, चंडीगढ़।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें