सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र विजेता और हीरोइन ऑफ हाईजैक के नाम से मशहूर नीरजा भनोट के छोटे भाई अनीश भनोट का गुरुवार शाम निधन हो गया। परिजनों ने बताया कि शाम को सैर करके जब वह घर लौटे तो अचानक उन्हें हार्टअटैक आ गया और वह घर के बाहर जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें जब तक घर के अंदर लाए तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
पंजाब बोर्ड का फैसला: 12वीं कक्षा के बचे प्रैक्टिकल विषयों की 15 जून से होगी ऑनलाइन परीक्षा
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएइर्सबी) ने शैक्षणिक वर्ष 2020-21 में 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल विषयों की बची परीक्षाएं ऑनलाइन करवाने का फैसला किया है। परीक्षा के संबंध में शेडयूल जारी कर दिया जाएगा। यह परीक्षांए पंद्रह जून से 26 जून तक होंगी। परीक्षाओं में कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाएगा।
यहां पढ़ें विस्तृत खबरें...
इसी माह पंजाब को मिलेंगी वैक्सीन की सात लाख खुराकें
पंजाब में अब कोरोना वैक्सीन की कमी नहीं रहेगी। केंद्र सरकार इसी महीने कोविशील्ड और कोवाक्सिन की सात लाख खुराकें भेजेगी। पंजाब सरकार ने कोविशील्ड की 575750 और कोवाक्सिन की 110370 खुराकों का ऑर्डर दिया हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि टीकाकरण प्रक्रिया चल रही है और जरूरतमंदों को प्राथमितकता के आधार पर टीका दिया जा रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
पंजाब में अमरिंदर सिंह और सिद्धू समर्थकों में छिड़ा पोस्टर वार
पंजाब कांग्रेस में मची कलह के बीच मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू में ट्विटर पर जंग के बाद अब पोस्टर वार छिड़ गई है। पटियाला में कैप्टन और सिद्धू के समर्थकों ने पोस्टर लगाए तो पूरे पंजाब में नई सियासी चर्चाएं शुरू हो गईं। शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर जहां यूथ कांग्रेस की तरफ से कैप्टन के समर्थन में बड़े-बड़े फ्लैक्स बोर्ड लगाए गए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर