मंडी गोबिंदगढ़ के एक कारोबारी से स्क्रैप के दो कंटेनर छोड़ने की एवज में 1.30 लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में कस्टम विभाग में तैनात एक एडिशनल कमिश्नर और एक सुपरिंटेंडेंट को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। सीबीआई की टीम ने सबसे पहले बुधवार को अमृतसर में तैनात सुपरिंटेंडेंट को रंगे हाथ पैसा लेते दबोचा, इसके बाद आगे की जांच में लुधियाना में तैनात एडिशनल कमिश्नर को गिरफ्तार किया।
पढ़ें विस्तृत खबर
दो दिन भी नहीं निभा पाए साथ, दंपती को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से मिला तलाक
विवाह के दो दिन बाद अलग हुए दंपती की याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा कि दोनों को तलाक देने के लिए विवाह के 2 दिन बाद ही अलग होना पर्याप्त कारण है। हाईकोर्ट ने कहा कि विवाह के एक वर्ष के भीतर तलाक की याचिका दाखिल न कर सकने की शर्त को भी इसी आधार पर माफ किया जा सकता है।
पढ़ें विस्तृत खबर
अलग-अलग सड़क हादसे में दो की मौत
अबोहर में लावारिस पशुओं की समस्या जानलेवा होने लगी है। गुरुवार सुबह गांव पंजाबा में सड़क किनारे जा रही एक महिला को एक पशु ने टक्कर मार दी। इससे वह और उसकी गोद से बच्चा सड़क किनारे गिर गए। इसी दौरान हरे चारे से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली चार साल के बच्चे के ऊपर से गुजर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पढ़ें विस्तृत खबर