फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की पांच बड़ी खबरें: सरसों का साग खाने से दंपती की मौत, सिंघु बॉर्डर पर अमृतसर के किसान की गई जान

Sun, 05 Dec 2021 06:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सिंघु बॉर्डर पर आंदोलनरत अमृतसर के एक किसान की मौत हो गई। हार्ट अटैक की वजह से किसान की जान गई है। मृतक किसान मंगल अमृतसर के गांव नंगली का रहने वाला था।
विज्ञापन
पंजाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बठिंडा में सरसों का साग खाने से दंपती की जान चली गई। बेटा अस्पताल में मौत से जंग लड़ रहा है। जालंधर में पति ने गुस्से में जहर खाने को कहा तो पत्नी ने दो बच्चों के साथ निगल लिया। महिला की मौत हो गई है। उधर, नवजोत सिंह सिद्धू ने एक दिन पहले ही पाकिस्तान से व्यापार शुरू करने की वकालत की थी। अब कांग्रेस सांसद ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मनीष तिवारी ने कहा कि आतंकवाद के बीच व्यापार की बात करना बेकार है। आइए एक नजर डालते हैं पंजाब की पांच बड़ी खबरों पर... 

पंजाब की सियासत में डेरों का खासा प्रभाव

पंजाब की राजनीति में धार्मिक डेरों का अच्छा खासा प्रभाव है और 2022 के विधानसभा चुनाव में भी तमाम राजनीतिक दल इन धार्मिक डेरों पर डोरे डालने में लगे हैं। डेरों की स्थिति यह है कि एक पार्टी के नेता ही माथा टेककर आशीर्वाद लेकर निकल रहे हैं तो दूसरी पार्टी के नेता भी दौड़ते डेरों में पहुंच रहे हैं। पढ़ें विस्तृत खबर

सिंघु बॉर्डर पर अमृतसर के किसान की मौत

दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन में बैठे अमृतसर के एक किसान की रविवार को मौत हो गई। अमृतसर के गांव नंगली के किसान मंगल की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

जालंधर: महिला ने बच्चों के साथ खाया जहर

पंजाब के जालंधर में कपूरथला रोड पर न्यू राज नगर में रहने वाले दर्जी ने घरेलू कलह के कारण पत्नी को गुस्से में कहा कि जहर खा लो, पत्नी ने दोनों बच्चों संग जहर निगल लिया। तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां महिला की मौत हो गई। 14 साल के बेटे और 10 साल की बेटी की हालत गंभीर है। पढ़ें विस्तृत खबर

सरसों का साग बना काल, दंपती की मौत

बठिंडा के गांव चनार्थल में शनिवार रात को सरसों का साग खाने से एक दंपति की मौत हो गई जबकि उनका बेटा हरप्रीत सिंह जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा। मृतक दंपती की पहचान सुरजीत सिंह (53) चरणजीत कौर (51) के तौर पर हुई। रविवार को दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा लाया गया। उधर, गांव में मौत की खबर से मातम पसर गया। पढ़ें विस्तृत खबर

भारत-पाक व्यापार: सिद्धू ने की शुरू करने की वकालत, मनीष तिवारी पक्ष में नहीं

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान के साथ एक बार फिर से व्यापार शुरू करने की अपील की। सिद्धू के इस बयान पर पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। पढ़ें विस्तृत खबर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें