जालंधर: महिला ने बच्चों के साथ खाया जहर
पंजाब के जालंधर में कपूरथला रोड पर न्यू राज नगर में रहने वाले दर्जी ने घरेलू कलह के कारण पत्नी को गुस्से में कहा कि जहर खा लो, पत्नी ने दोनों बच्चों संग जहर निगल लिया। तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां महिला की मौत हो गई। 14 साल के बेटे और 10 साल की बेटी की हालत गंभीर है।
पढ़ें विस्तृत खबर
सरसों का साग बना काल, दंपती की मौत
बठिंडा के गांव चनार्थल में शनिवार रात को सरसों का साग खाने से एक दंपति की मौत हो गई जबकि उनका बेटा हरप्रीत सिंह जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा। मृतक दंपती की पहचान सुरजीत सिंह (53) चरणजीत कौर (51) के तौर पर हुई। रविवार को दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा लाया गया। उधर, गांव में मौत की खबर से मातम पसर गया।
पढ़ें विस्तृत खबर
भारत-पाक व्यापार: सिद्धू ने की शुरू करने की वकालत, मनीष तिवारी पक्ष में नहीं
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान के साथ एक बार फिर से व्यापार शुरू करने की अपील की। सिद्धू के इस बयान पर पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
पढ़ें विस्तृत खबर