फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वीजा रद्द होने के कारण पता लगाए जा रहे, मिनिस्ट्री से बात जारी है'

Wed, 13 Apr 2016 11:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
पंजाब के मंत्री दलजीत सिंह चीमा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि पंजाब स्कूल बोर्ड से पास विद्यार्थी का वीजा रद्द करने पर उन्होंने आस्ट्रेलिया की मिनिस्ट्री से बात की है। इस मामले की तह तक जाने के लिए अपनी और से जांच भी बैठाई है। चीमा ने कहा कि वीजा रद्द होने के कई कारण हैं, जिनके बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


डॉ. चीमा ने बताया कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड देश के प्रतिष्ठित बोर्ड में से एक है। अभी हमने टीईटी की परीक्षा सफलतापूर्वक करवाई है। इससे पहले भी हमारे हजारों विद्यार्थी पीएसईबी सर्टिफिकेट से विदेशों में पढ़ रहे हैं। यदि ऑस्ट्रेलियाई एजेंसी ने ऐसी कोई रिपोर्ट दी है तो हम उसका आकलन करेंगे।

डॉ. चीमा सोमवार को बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज में किसानों को भगत पूरन सिंह सेहत बीमा योजनाओं के कार्ड देने पहुंचे थे। चीमा ने जिले के 17531 किसान परिवारों को 50 हजार रुपये का मुफ्त इलाज सहुलियत देते हुए कहा कि जिले के सात सरकारी और सात प्राइवेट अस्पतालों में 50 हजार रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा दुर्घटना की सूरत में मौत या अंग भंग होने पर परिवार को पांच लाख रुपये तक का बीमा भी दिया जाएगा। सुरजीत सिंह दादूमाजरा द्वारा पिछले साल कर्ज के कारण की गई आत्महत्या और सरकार से कोई मुआवजा न मिलने पर डॉ. चीमा ने कहा कि अगर सुरजीत सिंह के परिवार को मुआवजा नहीं मिला तो इस पर विचार किया जा सकता है। आज सरकार ने किसानों के लिए जो बीमा योजना लागू की है वह एक ऐतिहासिक फैसला है।

इस मौके पर हलका बसी पठाना के विधायक जस्टिस निर्मल सिंह, डीसी कमलदीप सिंह संघा, शिअद जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह लिबड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, मंडी अफसर सुखबीर सिंह सोढ़ी, शिअद उपाध्यक्ष जगदीप सिंह चीमा, स्वर्ण सिंह चनारथल, जिला परिषद चेयरमैन बलजीत सिंह भुट्टा समेत जिले भर से अकाली-भाजपा लीडरशिप के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें