पंजाब स्टेट इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट फॉर डीपी आजाद ट्राफी की शुरूआत 20 अगस्त से होने जा रही है। टूर्नामेंट में चंडीगढ़, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, मोहाली और पटियाला की टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। टूर्नामेंट में लीग मुकाबले 50 ओवर के खेले जाएंगे।
लीग में टॉप पर पहुंचीं दोनों टीमें फाइनल में खेलेंगी। फाइनल मैच 29 अगस्त को होगा। टूर्नामेंट के दौरान जूनियर चयनकर्ता कमेटी के मेंबर भी मैचों के सेंटर पर मौजूद रहकर युवा क्रिकेटर्स पर नजर रखेंगे। पीसीए के प्रवक्ता सुशील कपूर ने बताया कि मुकाबले चंडीगढ़, अमृतसर, पटियाला, जांलधर और मोहाली में खेले जाएंगे।
यह रहेगा टूर्नामेंट का शेडयूल
20 अगस्त चंडीगढ़ बनाम जालंधर चंडीगढ़
20 अगस्त अमृतसर बनाम मोहाली अमृतसर
20 अगस्त पटियाला बनाम लुधियाना पटियाला
22 अगस्त चंडीगढ़ बनाम पटियाला पटियाला
22 अगस्त जांलधर बनाम मोहाली जांलधर
22 अगस्त अमृतसर बनाम लुधियाना अमृतसर
24 अगस्त चंडीगढ़ बनाम लुधियाना चंडीगढ़
24 अगस्त अमृतसर बनाम जांलधर जांलधर
24 अगस्त पटियाला बनाम मोहाली पटियाला
26 अगस्त चंडीगढ़ बनाम अमृतसर अमृतसर
26 अगस्त पटियाला बनाम जांलधर जांलधर
26 अगस्त लुधियाना बनाम मोहाली मोहाली
27 अगस्त चंडीगढ़ बनाम मोहाली चंडीगढ़
27 अगस्त अमृतसर बनाम पटियाला अमृतसर
27 अगस्त जांलधर बनाम लुधियाना जांलधर