फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: प्रदेश में नए साल से सुबह 10 बजे खुलेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दी जानकारी

Sun, 31 Dec 2023 10:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

सभी स्कूल 1 जनवरी को सुबह 10 बजे खुलेंगे और बाद दोपहर 3 बजे तक चलेंगे। यह आदेश 14 जनवरी, 2024 तक लागू रहेगा। 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने राज्य के सभी सरकारी, प्राइवेट और सहायता प्राप्त स्कूलों में सर्दियों के मौसम के मद्देनजर 1 जनवरी, 2024 से स्कूल खुलने का समय सुबह 10 बजे करने का फैसला किया है। रविवार को स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि राज्य के सभी स्कूल 1 जनवरी को सुबह 10 बजे खुलेंगे और बाद दोपहर 3 बजे बंद होंगे। स्कूलों के समय में बदलाव का यह आदेश 14 जनवरी, 2024 तक लागू रहेगा। 

विज्ञापन


आंगनबाड़ी केंद्र भी सुबह 10 बजे खुलेंगे
पंजाब सरकार ने सर्दियों के मौसम के मद्देनजर 1 जनवरी, 2024 से आंगनबाड़ी केंद्रों के खुलने का समय भी सुबह 10 बजे करने का फैसला किया है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब के सभी आंगनबाड़ी केंद्र 1 जनवरी को सुबह 10 बजे खुलेंगे और दोपहर 1 बजे बंद होंगे। यह आदेश 14 जनवरी 2024 तक लागू रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें