फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2023: पंजाब पुलिस ने साल भर में 482 गैंगस्टर, 67 आतंकी और 14951 नशा तस्कर पकड़े

Sun, 31 Dec 2023 06:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

पंजाब पुलिस ने साल भर में नशा तस्करों की 127 करोड़ की संपत्ति जब्त की। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने फील्ड इकाइयों के साथ मिलकर इस साल 188 गैंगस्टर/ अपराधी माॅड्यूलों का पर्दाफाश किया और 482 गैंगस्टरों/ अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए छेड़ी गई मुहिम को तेज करते हुए पंजाब पुलिस ने साल 2023 में सबसे अधिक 1161 किलो हेरोइन जब्त की और 14951 नशा तस्करों को पकड़ा है। इसके साथ ही कानून-व्यवस्था की स्थिति को मजबूत करते हुए इस साल 482 गैंगस्टरों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है।

विज्ञापन


वहीं इस सरहदी राज्य में आतंकवाद को फिर से उभरने से रोकने की कोशिशें भी जारी रहीं और इस साल 67 आतंकियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह जानकारी बुधवार को पंजाब पुलिस मुख्यालय में आईजी (मुख्यालय) डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने साल 2023 की राज्य पुलिस की उपलब्धियां गिनाते हुए दी।

उन्होंने बताया कि इस साल 1 जनवरी से 26 दिसंबर तक पंजाब पुलिस ने 10786 एफआईआर की हैं। इनमें 1385 व्यापारिक मामले हैं, दर्ज करके 2424 बड़ी मछलियों समेत 14951 नशा तस्करों व सप्लायरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इसी दौरान पुलिस टीमों ने 1161 किलो हेरोइन बरामद करने के अलावा राज्य भर से 795 किलो अफीम, 403 क्विंटल भुक्की और फार्मा ओपीऑड्ज की 83.17 लाख गोलियां/कैप्सूल/टीके/शीशियां बरामद की हैं। इसके साथ ही, इस साल गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों से 13.67 करोड़ रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की गई है।

आईजीपी ने बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा इस साल बड़े नशा तस्करों की 127 करोड़ रुपये की 294 संपत्तियों (110.64 करोड़ रुपये की अचल और 16.45 करोड़ रुपये की चल संपत्तियां) जब्त कीं जबकि 26 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त करने के और 90 प्रस्ताव संबंधित अथॉरिटी के पास लंबित हैं।

एनडीपीएस मामलों में भगोड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए चलाई गई विशेष मुहिम के अंतर्गत पंजाब पुलिस द्वारा 1 जनवरी से अब तक 673 भगोड़ों को गिरफ्तार किया गया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत ही, बार-बार अपराध करने वालों पर शिकंजा कसते हुए पंजाब पुलिस ने एसटीएफ मुख्यालय को 55 ऐसे ही नशा तस्करों की सूची भेजी है, जिससे उनके विरुद्ध पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की जा सके।

साल 2023 में गैंगस्टरों के विरुद्ध पंजाब पुलिस की कार्रवाई की जानकारी देते हुए आईजी गिल ने बताया कि एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने फील्ड इकाइयों के साथ मिलकर इस साल 188 गैंगस्टर/ अपराधी माॅड्यूलों का पर्दाफाश किया और 482 गैंगस्टरों/ अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसके अलावा पुलिस टीमों द्वारा उनसे 519 हथियार, आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किए गए 102 वाहन, 4.5 किलो हेरोइन और 71.08 लाख रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की है। फिरौती की कॉल के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने 201 एफआईआर दर्ज की और पैसे वसूलने के लिए धमकी भरी कॉल करने वाले 99 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस और अपराधियों के बीच हुईं 60 मुठभेड़
आईजी गिल ने बताया कि इस साल पुलिस पार्टियों और अपराधियों के बीच कम से कम 60 मुकाबले हुए, जिसमें 9 गैंगस्टरों/ अपराधियों को मार गिराया गया और 127 गैंगस्टर/ अपराधी गिरफ्तार किए गए। इन मुकाबलों में 32 अपराधी व पुलिसकर्मी घायल भी हुए। मुठभेड़ के दौरान हमारा एक साथी कर्मचारी शहीद हो गया, जबकि छह पुलिस कर्मचारी घायल हुए।

पंजाब में इस साल हुईं 6 बड़ी वारदात
आईजी ने बताया कि साल 2023 के दौरान अब तक पंजाब में छह बड़ी वारदात हुईं, जिनमें अमृतसर की हेरिटेज स्ट्रीट में तीन कम दर्जे के विस्फोटक धमाके, बटाला स्थित हिंदू शिव सेना (समाजवादी) नेता और उसके भाई व उसके बेटे पर कातिलाना हमला, बठिंडा में कुलचे की दुकान के मालिक का कत्ल, लुधियाना में डकैती, मोगा के गांव खोसा कोटला में पूर्व सरपंच का कत्ल, बदमाशों द्वारा लुधियाना के उद्योगपति को लूटने के लिए अगवा करके उसे गोली मारने की घटनाएं, शामिल हैं। पंजाब पुलिस द्वारा रिकॉर्ड समय में इन सभी बड़े अपराधों की गुत्थी को प्रभावशाली ढंग से सुलझा लिया गया।

303 ड्रोनों के जरिये आया 253 किलो नशा और हथियार
आतंकवादियों के विरुद्ध कार्रवाई का विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि 2023 में, आंतरिक सुरक्षा इकाई ने 67 आतंकवादियों को गिरफ्तार करके 13 आतंकवादी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। उनके कब्जे से दो राइफलें, 55 रिवॉल्वर/ पिस्तौल, दो टिफिन इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), 2.14 किलो आरडीएक्स और विस्फोटक, दो हैंड ग्रेनेड और 111 ड्रोन बरामद किए। पुलिस टीमों ने ड्रोनों द्वारा भेजी गई 253 किलो हेरोइन, 16 पिस्तौलें, एके-47 राइफल समेत दो राइफलें (मैगजीन और कारतूसों समेत) और 20.26 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इस साल 303 ड्रोन गतिविधियां देखी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें