पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग विद्यार्थियों को देगा प्रशिक्षण।
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
पंजाब में 12वीं पास करने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग अब ऐसे विद्यार्थियों को नौकरी करने के तौर-तरीके सिखाने का प्रशिक्षण दिलाएगा। शुरुआत में 200 विद्यार्थियों को यह प्रशिक्षण मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने वाली कंपनी और विभाग दोनों मिलकर प्रशिक्षणार्थी विद्यार्थियों को 2500 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड भी देंगे।
पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशिक्षण दिलवाने के लिए पांच लाख का अनुदान भी जारी कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस साल 12वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को उनकी रुचि के अनुसार अलग-अलग कंपनियों में नौकरी किए जाने के तौर तरीके का प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण की अवधि दो महीने रखी है। प्रशिक्षण के दौरान विभाग द्वारा प्रति माह प्रति विद्यार्थी 1250 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा। इस दौरान कंपनी द्वारा भी प्रति विद्यार्थी 1250 रुपये दिए जाएंगे। इस तरह प्रत्येक विद्यार्थी को प्रति माह 2500 रुपये मिलेंगे।
प्रवक्ता के अनुसार विद्यार्थियों को यह प्रशिक्षण उनकी वार्षिक परीक्षा पूरी होने के बाद दिया जाएगा, इसलिए स्कूल मुखियों को विद्यार्थियों से सहमति फार्म भरवाने के लिए कहा गया है। प्रशिक्षण के दो महीने पूरे होने के बाद भी कंपनी और विद्यार्थी के आपसी तालमेल के आधार पर यह अपरेंटिसशिप आगे और बढ़ाई जा सकती है, लेकिन इसके लिए कंपनी को ही विद्यार्थी को 2500 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड देना होगा