फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: हार से सबक लेगी शिअद, प्रदेश से लेकर गांव तक संगठन में होगा फेरबदल

Thu, 24 Mar 2022 08:12 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़।

सार

पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि पहले विधानसभा चुनाव के संबंध में कोर कमेटी में विस्तार से विचार विमर्श किया गया, फिर जिला जत्थेदार साहिबान, पार्टी के सभी उम्मीदवार, शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों, यूथ विंग तथा एसओआई के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई।
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार से शिरोमणि अकाली दल सबक लेगा। प्रदेश से लेकर गांव तक संगठन में बड़े फेरबदल करेगा। सूबे में पार्टी को नए सिरे से खड़े करने के लिए शीर्ष नेतृत्व ने 12 सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति हर स्तर पर जांच कर पार्टी में बडे़ बदलाव के लिए कोर कमेटी को रिपोर्ट सौपेंगी। चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में गुरुवार को यह सुखबीर सिंह बादल ने की।

विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि पहले विधानसभा चुनाव के संबंध में कोर कमेटी में विस्तार से विचार विमर्श किया गया, फिर जिला जत्थेदार साहिबान, पार्टी के सभी उम्मीदवार, शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों, यूथ विंग तथा एसओआई के पदाधिकारियों आदि के साथ विस्तार से बैठक की गई। बैठकों में सामने आया कि पार्टी में समय के अनुसार बड़ी तब्दीली करने तथा पूरे मामले की जांच करने के लिए उच्च स्तरीय कमेटी बनाई जाए। यह कमेटी हर स्तर पर तालमेल करके विस्तृत रिपोर्ट पार्टी की कोर कमेटी को सौंपेंगी, जहां कमेटी की राय के अनुसार बड़े फैसले लिए जाएंगे।

विज्ञापन

समिति में ये चेहरे शामिल

समिति में जिन सदस्यों को शामिल किया गया है उनमें बलविंदर सिंह भूंदड़, चरनजीत सिंह अटवाल, जागीर कौर, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, महेशइंदर सिंह ग्रेवाल, डॉ. दलजीत सिंह चीमा, सिकंदर सिंह मलूका, हीरा सिंह गाबड़िया, गुलजार सिंह रणीके, शरनजीत सिंह ढ़िल्लों, जनमेजा सिंह सेखों तथा सुरजीत सिंह रखड़ा के नाम शामिल हैं।

94 वर्षीय बादल भी हुए सक्रिय

पार्टी की हार के बाद शिअद संरक्षक और राज्य के पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल भी सक्रिय हो गए हैं। बीते तीन दिनों से 94 वर्षीय बादल धन्यवाद यात्रा निकालकर लोगों से मिल रहे हैं। शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल भी पार्टी के नेताओं से एक एक करके मिल रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें