फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: रोडवेज का सुपरिटेंडेंट 40 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ब्यूरो ने की कार्रवाई

Mon, 06 Oct 2025 05:54 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी चंडीगढ़

सार

जालंधर के पंजाब रोडवेज डिपो-1 में तैनात सुपरिटेंडेंट बलवंत सिंह को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
भ्रष्टाचार मामले में रोडवेज डिपो का सुपरिटेंडेंट गिरफ्तार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के तहत जालंधर के पंजाब रोडवेज डिपो-1 में तैनात सुपरिटेंडेंट बलवंत सिंह को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई एक सेवानिवृत्त ड्राइवर की शिकायत पर की गई, जिसमें आरोप लगाया गया था कि सुपरिटेंडेंट ने सेवानिवृत्ति से पहले बकाया ओवरटाइम बिल तैयार करने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। 

विज्ञापन


शिकायतकर्ता की अपील पर सुपरिटेंडेंट 40 हजार रुपये लेने को राजी हुआ। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि सुपरिटेंडेंट ने लेबर कोर्ट में चल रहे उसके मामले के दौरान पहले ही किस्तों में 1.54 लाख रुपये हड़प लिए थे। शिकायत की पुष्टि के बाद, जालंधर रेंज की विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में सुपरिटेंडेंट को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। 

विजिलेंस ब्यूरो ने बलवंत सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत जालंधर रेंज में मामला दर्ज किया है। आरोपी को मंगलवार कोअदालत में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें