फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में संक्रमण: 194 की मौत, 6947 नए पॉजिटिव मिले, गांवों में सरकार खोलेगी कोविड देखभाल केंद्र

Tue, 18 May 2021 12:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में शहरों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में हालात ज्यादा खराब हैं। ऐसे में सरकार गांवों में कोविड देखभाल केंद्र खोलेगी। वहीं प्रत्येक ग्रामीण की जांच कराने की जिम्मेदारी भी उपायुक्त के कंधों पर होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में सोमवार को 6947 नए कोरोना संक्रमित मिले और 194 की मौत हुई। 419 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। कोरोना से सूबे में अब तक 12086 लोगों की जान जा चुकी है। 9936 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 

विज्ञापन


शहरों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण को लेकर ज्यादा हालात खराब हैं। स्थिति संभालने के लिए सरकार ने गांवों में कोविड देखभाल केंद्र खोलने का फैसला लिया है। इसके साथ ही जांच की गति तेज की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में आरटीपीसीआर के साथ ही रैपिड एंटीजन टेस्ट किटें भेजी जा रही हैं। हर ग्रामीण का कोरोना टेस्ट कराने की जिम्मेदारी जिला उपायुक्त को सुनिश्चित करनी होगी। 

73616 सक्रिय मरीज
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अभी तक लिए गए 8273830 सैंपलों में से 504586 पॉजिटिव मिले हैं। अच्छी बात यह है कि 418884 संक्रमित ठीक होकर घर लौट चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 73616 पहुंच चुकी है। 
विज्ञापन


कहां कितनी मौत
बीते 24 घंटे में अमृतसर 17, बरनाला 5, बठिंडा 19, फरीदकोट 5, फाजिल्का 15, फिरोजपुर 8, फतेहगढ़ साहिब 4, गुरदासपुर 12, होशियारपुर 5, जालंधर 13, लुधियाना 20, कपूरथला 6, मानसा 2, मोगा 4, मोहाली 11, मुक्तसर 9, पठानकोट 1, पटियाला 11, रोपड़ 2, संगरूर 18, एसबीएस नगर 5 और तरनतारन में 2 मरीजों की मौत हुई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें