फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब लोक सेवा आयोग में अब 10 की जगह होंगे पांच सदस्य

Wed, 03 Aug 2022 03:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सीएम भगवंत मान ने कहा कि इस फैसले से आयोग के कामकाज पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ेगा। पंजाब के करदाताओं का पैसा बचाना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने पंजाब लोक सेवा आयोग (पीपीएससी) के संगठन ढांचे में बुधवार को बदलाव कर दिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सहमति के बाद पीपीएसससी में सदस्यों की संख्या सरकार ने घटा दी। अब आयोग में सिर्फ पांच सदस्य ही रहेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयोग के कुछ सदस्यों का कार्यकाल पूरा होते ही सरकार नोटिफिकेशन जारी कर देगी। अभी पीपीएससी में 10 सदस्य हैं। मान ने कहा कि सरकार ने यह फैसला करदाताओं के पैसे बचाने के लिए लिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा समय पीपीएससी के सदस्यों की संख्या 10 है, जिनके वेतन, भत्ते और अन्य सेवा लाभों से राज्य के खजाने पर नाजायज बोझ पड़ता है। भगवंत मान ने कहा कि आयोग के कामकाज में कुशलता लाने के लिए सदस्यों की संख्या में कटौती की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन मसलों को ध्यान में रखते हुये इन सदस्यों की मौजूदा संख्या को घटा कर आधा करने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से जहां एक तरफ आयोग का कामकाज सुचारू होगा, वहीं दूसरी तरफ करदाताओं के पैसे की भी बचत होगी। भगवंत मान ने कहा कि इस फैसले से राज्य सरकार को इन सदस्यों पर खर्च हो रही बड़ी राशि के बचने की संभावना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इनमें कुछ सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने के बाद जब सदस्यों की संख्या पांच रह जाएगी तो अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार करदाताओं के एक-एक पैसे का विवेकपूर्ण प्रयोग यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध है। भगवंत मान ने कहा कि इस तरह बचाया पैसा राज्य के लोगों की भलाई पर खर्चा जायेगा। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में बड़े लोक हित में ऐसे और भी फैसले लिए जाएंगे।
विज्ञापन


मूंग खरीद की तारीख बढ़ी
सीएम भगवंत मान ने किसानो को भी राहत दी है। सरकार ने मूंग की सरकारी खरीद की तारीख बढ़ा दी है। अब 10 अगस्त तक मूंग की सरकारी खरीद होगी। पहले 31 जुलाई तक होनी थी। खरीद का समय बढ़ाने की मांग को सीएम भगवंत मान ने मान लिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें