फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर ट्रेंड करता रहा पंजाब चुनाव, छा गया पोलिंग बूथ '66 in Jalandhar'

Sun, 05 Feb 2017 05:42 PM IST
रिशु राज सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सोशल मीड‌िया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव दिनभर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहा। ट्रेंडिग का यह सिलसिला सुबह से शुरु हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। कभी जालंधर ट्रेंड करता तो कभी मोहाली। एक पल ऐसा आया, जब जालंधर का बूथ नंबर-66 सोशल मीडिया पर छा गया। 
विज्ञापन


वहीं, सोशल मीडिया पर अच्छी पकड़ बना कर रखने वाली आम आदमी पार्टी शनिवार को ट्रेंड से दूर रही। इस बार बाजी मारी शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस ने। देर शाम तक अकाली दल का #TeejiVaarAkaliSarkar ट्रेंड करता रहा। कांग्रेस भी बीच-बीच में ट्रेंड में आती और बाहर हो जाती। ये घटनाक्रम दिन भर चलता रहा। 

ट्विटर पर ट्रेंडिग का यह वार सुबह-सुबह #Mohali से शुरु हुआ। वजह बने आम आदमी पार्टी के भगवंत मान। वे भले ही जलालाबाद से पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन उनका वोट मोहाली में है। भगवंत मान सुबह ही वोट डालने के लिए मोहाली पहुंच गए थे। मौका भांपते हुए आम आदमी पार्टी के वर्करों ने भी तेजी दिखाई और #Mohali के साथ धड़ाधड़ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर दीं। इससे मोहाली टॉप-5 ट्रेंड में आ गया। इसके बाद ट्रेंड में आया #Jalandhar। यहां हंसराज हंस, हरभजन सिंह जैसे कई नामी सेलिब्रिटी वोट डालने पहुंचे थे। इस वजह से जालंधर ट्रेंड में आ गया। इस तरह पूरे दिन पंजाब चुनाव सोशल मीडिया पर छाया रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'66 in Jalandhar' 

Punjab Polls 2017 - फोटो : अमर उजाला
'66 in Jalandhar' 
सोशल मीडिया पर '66 in Jalandhar' भी ट्रेंड में आया। यहां के पोलिंग बूथ नंबर-66 पर ईवीएम में खराबी के चलते मतदान प्रकिया में देरी हुई। इसके चलते लोगों की लम्बी कतारें लग गर्इ और उन्हें वोट डालने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि मतदान शुरू हो गया, लेकिन इतनी देर में फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी, जिसके चलते जालंधर ट्रेंड करने लगा।

उंगली पर नीली स्याही के साथ सेल्फी
इस बार का विधानसभा चुनाव एक और कारण से सोशल मीडिया पर ट्रेंड में रहा। कई युवाओं ने पहली बार वोट डाला और उन्होंने इस मौके को सभी के साथ एन्जॉय किया, वो भी उंगली पर नीली स्याही लगी सेल्फी फेसबुक पर अपलोड करके। इसे लेकर फर्स्ट टाईम वोटरों में खासा क्रेज देखने को मिला। #PunjabPolls के साथ युवाओं ने कई सेल्फियां अपलोड की, जिस वजह से यह भी ट्रेंड में आ गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें