फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब चुनाव: लिस्ट तैयार, अकाली दल ने घोषित किया अपना पहला उम्मीदवार?

Thu, 25 Aug 2016 08:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
विज्ञापन
Sukhbir Singh Badal - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल के पहले उम्मीदवार को लेकर राज्य में चर्चा छिड़ गई है। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने अपने ट्विटर हैडल पर फतेहगढ साहिब जिले के अमलोह विधानसभा क्षेत्र से अकाली नेता गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना को बनाए जाने की सूचना दी है। हालांकि सुखबीर बादल के इस ट्वीट के बाद एक नई तरह की बहस भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ, पिछले दिनों सुखबीर बादल विधानसभा क्षेत्र बरनाला में संगत दर्शन करने आए थे और बरनाला के उद्योगपति ट्राईडैंट गुप्र के मालिक व पंजाब योजना बोर्ड के वाईस चेयरमैन अकाली नेता राजिंदर गुप्ता की स्थानीय ट्राईडैंट फैक्ट्री में रूके थे तो सुखबीर बादल ने पहला कैंडीडेट राजिंदर गुप्ता को ऐलाना था। 

उन्होंने कहा था कि राजिंदर गुप्ता बरनाला विधानसभा क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल के पहले कैंडीडेट होंगे। लेकिन शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने अपने ट्विटर हैडल पर पहले कैंडीडेट फतेहगढ जिले के अमलोह विधानसभा क्षेत्र से अकाली नेता गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना को बनाए जाने की सूचना दी है।  ऐसे में राज्य के लोग असमंजम में पड़ गए हैं कि आखिर शिरोमणि अकाली दल का पहला कैंडीडेट अकाली नेता गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना होगा या स्थानीय ट्राईडैंट गुप्र का मालिक राजिंदर गुप्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

Sukhdev singh dhindsa - फोटो : Amar Ujala
वरिष्ठ अकाली नेता एवं राज्यसभा मेंबर सुखदेव सिंह ढींढसा ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए अकाली दल के उम्मीदवारों की पहली सूची तैयार हो गई है। इस सूची में 35 से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं। सीएम परकाश सिंह बादल की मोहर लगने के बाद ये सूची जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अकाली दल का मुकाबला न तो आप के साथ है और न ही कांग्रेस के साथ। अकाली दल लगातार तीसरी बार चुनावों में हैट्रिक करेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें