फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Amritpal: अमृतपाल ने आत्मसमर्पण किया या घेरकर दबोचा गया... क्या बोले IG सुखचैन गिल

Sun, 23 Apr 2023 11:16 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पुलिस ने कहा कि हमने अमृतपाल को अरेस्ट किया है। अंदर क्या-क्या हुआ, इस बारे में टिप्पणी करना ठीक नहीं है। हमने यह कार्रवाई इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर की और गुरुद्वारे को घेरने के बाद अमृतपाल को एनएसए के तहत गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते आईजी सुखचैन सिंह गिल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

35 दिनों से भगोड़े चल रहे खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को रविवार सुबह गांव रोडे से 6 बजकर 45 मिनट पर पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पंजाब पुलिस के आईजी सुखचैन सिंह गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन


उन्होंने साफ किया कि अमृतसर पुलिस और इंटेलिजेंस पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में उसे गिरफ्तार किया है। एनएसए के तहत गिरफ्तारी हुई है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि गुरुद्वारे के अंदर क्या हुआ उन्हें इस बारे का कुछ पता नहीं है।

यह भी पढ़ें: Amritpal Arrested: अमृतपाल सिंह पंजाब के मोगा से गिरफ्तार, पुलिस ने शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील की
विज्ञापन


आईजी ने बताया कि अमृतपाल की पंजाब पुलिस के पास पुख्ता सूचना थी। इसके बाद पंजाब पुलिस में रोडे गांव को घेर लिया था। उसके बाद अमृतपाल के पास कोई विकल्प नहीं रह गया था। आखिर में वह गुरुद्वारे के बाहर आ गया जहां से पंजाब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा एक धार्मिक स्थल है। गुरुद्वारे के अंदर पंजाब पुलिस का जवान नहीं गया था।

सीएम खुद कर रहे थे अमृतपाल की गिरफ्तारी के आपरेशन की मॉनिटरिंग
अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर जो ऑपरेशन चलाया गया, उसकी मॉनिटरिंग सीएम भगवंत मान खुद कर रहे थे। इतना ही नहीं उन्होंने पुलिस को स्पेशल स्पेशल हिदायत दी थी कि किसी भी तरह से माहौल खराब नही होना चाहिए। सूत्रों की माने तो जैसे पुलिस को यह सूचना मिली थी कि अमृतपाल रोडे गांव में है तो इस बारे में सीएम को अवगत कराया गया था। साथ ही पुलिस के सीनियर अफसर रोडे गांव पहुंच गए थे। डीजीपी के द्वारा सीएम को पल पल के के बारे में अपडेट किया गया।
विज्ञापन




क्या बोला भिंडरावाले का भतीजा
रविवार सुबह अमृतपाल को मोगा के गांव रोडे से गिरफ्तार किया गया। शनिवार देर रात गांव रोडे में जरनैल सिंह भिंडरावाले के भतीजे जसबीर सिंह के पास मैसेज पहुंचा कि अमृतपाल आपके गांव से गिरफ्तारी देना चाहता है। अमृतपाल उनके पास आया और उसने कहा कि वह गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद संगत को संबोधित करेगा और पिछले एक माह में वह कहां था, इस बारे में जानकारी देगा। अमृतपाल ने कहा कि वह संगत को खुद बताएगा कि अभी तक गिरफ्तारी न देने के पीछे क्या कारण था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें