फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पंजाब पुलिस ने पपलप्रीत को भेजा डिब्रूगढ़ जेल, होशियारपुर में पांच हिरासत में, तीन को बाद में छोड़ा

Tue, 11 Apr 2023 09:04 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/होशियारपुर (पंजाब)

सार

होशियारपुर पुलिस ने अमृतपाल सिंह के बारे में पूछताछ करने और उसे शरण देने के संदेह में पांच युवकों को सोमवार शाम हिरासत में लिया। इनमें से तीन को प्रारंभिक पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया जबकि दो अन्य युवकों से मंगलवार को दूसरे दिन भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह और पपलप्रीत सिंह। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतपाल सिंह के सबसे नजदीकी साथी पपलप्रीत सिंह को लेकर पंजाब पुलिस की टीम मंगलवार की सुबह श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्लेन से असम की डिब्रूगढ़ जेल ले गई है। पपलप्रीत को सोमवार को अमृतसर देहात पुलिस ने कस्बा कत्थूनंगल से गिरफ्तार किया था। 18 मार्च को पुलिस ने ऑपरेशन अमृतपाल शुरू किया गया था। इस ऑपरेशन में अब तक 10 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाकर सभी को असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया है। पपलप्रीत के खिलाफ पहले भी छह केस दर्ज हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Punjab: पाकिस्तान में पंजाब के सिख श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत, वाघा सीमा के रास्ते भारत भेजा जाएगा शव

28 मार्च को ही अमृतपाल से अलग हो गया था पपलप्रीत
अमृतपाल सिंह के करीबी पपलप्रीत ने मंगलवार को असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजे जाने से पहले मीडिया से कहा कि वह 28 मार्च को ही अमृतपाल से अलग हो गया था। अब अमृतपाल कहां है, इसका उसे कुछ पता नहीं है। अमृतपाल के आत्मसमर्पण पर उसने कुछ कहने से इन्कार कर दिया। उसने कहा कि 28 के बाद उसका अमृतपाल से कोई संपर्क नहीं हुआ। वहीं, पपलप्रीत की मां मंधीर कौर और पत्नी राजविंदर कौर का भी कहना है कि उनका 18 मार्च के बाद से पपलप्रीत से कोई संपर्क नहीं हुआ। उस पर एनएसए लगाना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Amritpal Singh: 'तुम भाग सकते हो लेकिन कानून से छिप नहीं सकते', अमृतपाल को पंजाब पुलिस का सख्त संदेश

पुलिस ने पांच युवक को हिरासत में लिया, तीन को छोड़ा
होशियारपुर पुलिस ने अमृतपाल सिंह के बारे में पूछताछ करने और उसे शरण देने के संदेह में पांच युवकों को सोमवार शाम हिरासत में लिया। इनमें से तीन को प्रारंभिक पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया जबकि दो अन्य युवकों से मंगलवार को दूसरे दिन भी पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार इन युवकों से ग्राम मरनाइयां से अमृतपाल सिंह व पपलप्रीत सिंह के पुलिस को गच्चा देकर फरार होने के बाद उनके छिपने और मददगारों के बारे में पूछताछ की जा रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें