धनोए कलां में सील की गई प्रॉपर्टी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
नशे के खिलाफ चलाए अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने अमृतसर के सीमावर्ती गांवों के सात नशा तस्करों की 4.11 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है। एसएसपी देहाती सतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने घरिंडा, लोपोके थानाक्षेत्र के अलावा अमृतसर कमिश्नरेट इलाका मजीठा रोड और बाबा बुड्डा एवेन्यू गोल्डन गेट के उक्त तस्करों की संपत्ति को सीज किया है।
यह भी पढ़ें: इतना गुस्सा: बेटे को मारने से रोकने पर सास को बाल पकड़ घसीटा, बचाने आए ससुर की लातें मार-मारकर ली जान
इसके साथ ही सभी थाना प्रभारियों को हिदायत करते हुए उनके इलाकों के तस्करों का ब्योरा देने को कहा है, ताकि उनकी संपत्ति की संबंधित विभाग से वैल्युएशन करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द सीमांत इलाके के थानों में दर्ज एफआईआर के आरोपियों की संपत्तियां सीज की जाएंगी।
तस्कर बरामदगी जब्त संपत्ति
दलबीर सिंह 6 किलो हेरोइन 1 करोड़ 35 लाख
बिक्रमजीत सिंह 11 किलो हेरोइन 2 करोड़ 20 लाख
तसबीर सिंह 6 किलो हेरोइन 9 लाख 35 हजार
दरबारा सिंह 6 किलो हेरोइन 9 लाख 37 हजार
गुरमिंदर सिंह 9.6 किलो हेरोइन 28 लाख 65 हजार
नवजोत सिंह 4 लाख नशीली गोलियां 7 लाख 50 हजार
सम्मे कुमार 49,500 गोलियां 80 हजार