फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतपाल प्रकरण: गिरफ्तार 353 लोगों में से 197 को किया रिहा, DGP बोले- किसी बेगुनाह को गिरफ्तार नहीं करेंगे

Sun, 26 Mar 2023 09:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पुलिस अधिकारी उपलब्ध सबूतों की जांच कर ठोस आपराधिक अपराधों के तहत गिरफ्तार व्यक्तियों की स्थिति की समीक्षा करेंगे। डीजीपी ने सभी पंजाबियों से राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखने और फर्जी खबरों और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस ने 18 मार्च को 'वारिस पंजाब दे' के मुखिया अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई से उपजे हालात के बीच अब तक, शांति भंग और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के चलते गिरफ्तार 353 लोगों में से 197 को रिहा कर दिया है। यह फैसला गिरफ्तार लोगों के मामलों की जांच करने के बाद लिया गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भगवंत मान के स्पष्ट निर्देश के बाद डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि राज्य के सभी एसएसपी और पुलिस कमिश्नरों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति को परेशान या गिरफ्तार न किया जाए। जांच अधिकारियों और उनके पर्यवेक्षण अधिकारियों को पहले से उपलब्ध सबूतों की जांच करनी चाहिए और गिरफ्तारी से पहले स्वयं की संतुष्टि सुनिश्चित करनी चाहिए। डीजीपी ने कहा कि निवारक धाराओं के तहत गिरफ्तार 353 लोगों के अलावा 40 लोगों को गंभीर आपराधिक गतिविधियों संबंधी धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। सात लोगों को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी उपलब्ध सबूतों की जांच कर ठोस आपराधिक अपराधों के तहत गिरफ्तार व्यक्तियों की स्थिति की समीक्षा करेंगे। डीजीपी ने सभी पंजाबियों से राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखने और फर्जी खबरों और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और पूरी तरह से स्थिर है। उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह और फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, पंजाब पुलिस ने रविवार को भी फ्लैग मार्च, नाकाबंदी, गश्त और बाजारों व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर उपस्थिति बनाए रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें