पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया पर साझा किया फोटो।
- फोटो : Twitter: Punjab Police India
इन दिनों आईपीएल का खुमार क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। मैदान में जहां खिलाड़ियों के बीच भिड़त की नौबत कई बार आई तो वहीं सोशल मीडिया पर फैंस भी बंटे हैं। वहीं कई प्रदेशों की पुलिस भी आईपीएल में होने वाले घटनाक्रमों के आधार पर लोगों को जागरूक करने में जुटी है। इसी कड़ी में बुधवार को पंजाब पुलिस ने शानदार ट्वीट किया। इस ट्वीट के जरिए पंजाब पुलिस ने सड़क सुरक्षा के बारे में लोगों को अगाह किया। पंजाब पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि आइए सतर्क रहें और सड़क सुरक्षा को गंभीरता से लें। खेल में गलती करना आपको महंगा पड़ सकता है लेकिन सड़क पर गलती करना आपके जीवन की कीमत हो सकती है। आगे पुलिस ने कहा कि खेल या सड़क पर कुछ संकेतों को नजरअंदाज करना एक घातक गलती हो सकती है।
आज मोहाली में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम (पीसीए) मोहाली में अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। मुकाबला बुधवार को शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। मंगलवार को पंजाब किंग्स की टीम शाम पांच बजे के करीब स्टेडियम में पहुंची। इसके बाद खिलाड़ियों ने मैदान पर अपने आप को वार्मअप किया। टीम के सभी खिलाड़ी नेट्स पर पहुंचे। जहां खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में हाथ अजमाए। पिछले मैच में बल्लेबाजी में नाकाम रहे कप्तान शिखर धवन ने बल्ले से जमकर अभ्यास किया। उनके साथ सैम करन, शाहरुख खान, प्रभसिमरन ने भी नेट्स पर बल्लेबाजी का अभ्यास किया।