किशोरी के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या की गई है। यह बात पुलिस को हजम नहीं हो रही थी इसलिए पुलिस शुक्रवार सुबह 10 बजे से ही डंडे लेकर मृतका के घर के बाहर दबाव बनाने के लिए डटी रही।
पंजाब में हुई मौत, पुलिस ने पंचकूला में करवाया संस्कार
किशोरी के परिवार का आरोप है कि पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध है। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद उसका शव उनके हवाले करने के बजाय जबरन संस्कार कराने में जुटी रही। सुबह 10 बजे से पुलिस का शुरू हुआ ड्रामा शाम करीब पांच बजे किशोरी के अंतिम संस्कार के साथ बंद हुआ। पुलिस इतनी जल्दबाजी में थी कि पंजाब के पीरमुछल्ला का मामला था पर फिर भी किशोरी का संस्कार कराने के लिए हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर बीस के श्मशानघाट में लेकर गई।
बुधवार शाम लड़की के 11वीं मंजिल से कूदने की सूचना पर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मौके पर किशोरी के जेब से सुसाइड नोट मिला था, जिस पर लिखा हुआ था- आई लव यू फ्रेंड्स एंड माई फैमिली। आप सब खुश रहना। इस लेटर के आधार पर और दूसरे पहलुओं पर जांच जारी है। लाठीचार्ज की बात पर उन्होंने कहा कि किशोरी का परिवार संस्कार करने के लिए राजी था, लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ना शुरू कर दिया। इस पर लॉ एंड आर्डर की स्थिति को देखते हुए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। -सुमित मोर, एसएचओ ढकोली थाना