पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : ANI
कपिल को सचिन बिश्नोई और संतोष यादव को साथ ले जाने के लिए कहा गया था। इस गिरोह ने रेकी कर सलमान खान को मारने की साजिश रची। कपिल ने खुलासा किया कि विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए उसने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के इशारे पर सिद्धू मूसेवाला को मारने के इरादे से पहले भी कई बार रेकी की थी।
डीजीपी ने बताया कि विदेश भागे गैंगस्टरों की गिरफ्तारी के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गैंगस्टर सचिन थापन को अजरबैजान में हिरासत में लिया गया है और जल्द ही उसे भारत में प्रत्यर्पित किया जाएगा। पुलिस ने इस मामले में 24 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया है।
यह था पूरा प्लान
सिद्धू मूसेवाला के मुख्य हत्यारे दीपक मुंडी ने 29 मई को सिद्धू मूसेवाला पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। मूसेवाला की हत्या के बाद मुंडी और कपिल दोनों एक साथ रह रहे थे और कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के निर्देश पर लगातार अपना ठिकाना बदल रहे थे। गोल्डी बराड़ इस हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता है।
डीजीपी ने बताया कि मुंडी और कपिल हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, यूपी और पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में रहे। उन्होंने बताया कि पहले से नेपाल में रह रहा राजिंदर जोकर मुंडी और कपिल को नेपाल में प्रवेश की सुविधा के लिए पश्चिम बंगाल आया था। वहीं, गोल्डी बराड़ ने मुंडी और कपिल को फर्जी पासपोर्ट पर दुबई में बसाने का वादा किया था। दोनों को नेपाल या थाईलैंड में अपने नकली पासपोर्ट प्राप्त करने थे और इसके बाद उन्हें दुबई जाना था।
दीपक मुंडी छह दिन के रिमांड पर
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शनिवार को नेपाल पुलिस ने शूटर दीपक मुंडी को उसके दो सहयोगियों कपिल पंडित और राजिंदर के साथ पश्चिम बंगाल-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया था। तीनों को आज दिल्ली से मानसा कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।