फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पंजाब पुलिस का एक्शन, अमृतसर में 800 करोड़ की हेरोइन और 11 क्विंटल पोस्त की नष्ट

Wed, 16 Nov 2022 04:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब पुलिस के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एसएसओसी, अमृतसर और फाजिल्का में नार्कोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 के अंतर्गत दर्ज मामलों के संबंध में नशीले पदार्थों को बीते दिन खन्ना पेपर मिल अमृतसर में नष्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
नशीला पदार्थ नष्ट करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस ने 151 किलोग्राम हेरोइन और 11 क्विंटल पोस्त को अमृतसर में भट्टी में जलाकर नष्ट कर दिया है। हेरोइन की कीमत 800 करोड़ रुपये बताई जा रही है। काउंटर इंटेलिजेंस के आईजीपी राकेश अग्रवाल की अध्यक्षता में नशीले पदार्थों से जुड़ी हाई लेवल ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने इन नशीले पदार्थों को नष्ट किया है।

विज्ञापन


इस मौके पर हाई लेवल ड्रग डिस्पोजल कमेटी के सदस्य एआईजी (एसएसओसी) अमृतसर सुखमिंदर सिंह मान, एआईजी एसएसओसी फाजिल्का लखबीर सिंह, एआईजी सीआई अमृतसर अमरजीत सिंह बाजवा और डीएसपी एसएसओसी हरविंदर पाल सिंह मौजूद  रहे।  

पंजाब पुलिस के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एसएसओसी, अमृतसर और फाजिल्का में नार्कोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 के अंतर्गत दर्ज मामलों के संबंध में नशीले पदार्थों को बीते दिन खन्ना पेपर मिल अमृतसर में नष्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि रेंज लेवल ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने 40.5 किलोग्राम अफीम के संबध में डिस्पोजल सर्टिफिकेट गवर्नमेंट ओपियम एंड अल्कालॉयड वर्कस, नीमच (एमपी) में जमा करवाने के लिए जारी किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें