फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम: पंजाब पुलिस ने 11 महीने में धरे 14952 तस्कर, गुजरात और महाराष्ट्र में भी कार्रवाई

Mon, 12 Jun 2023 03:13 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पुलिस टीमों ने राज्य भर में नशा प्रभावित इलाकों में संवेदनशील रूटों पर नाके लगाए और घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान 987.75 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। इसके अलावा, पुलिस की टीमों से तरफ से गुजरात और महाराष्ट्र के बंदरगाहों से 147.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई थी।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते आईजी सुखचैन सिंह गिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशों की बीमारी को जड़ से उखाड़ने के लिए चल रही मुहिम को एक साल पूरा होने वाला है। इस मुहिम के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने पांच जुलाई 2022 से अब तक 2132 बड़ी मछलियों सहित 14952 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल 11147 एफआईआर दर्ज की हैं, जिनमें से 1313 कमर्शियल मात्रा से सम्बन्धित हैं। 

विज्ञापन


पुलिस हेडक्वार्टर के इंस्पेक्टर जनरल सुखचैन सिंह गिल ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस टीमों ने राज्य भर में नशा प्रभावित इलाकों में संवेदनशील रूटों पर नाके लगाए और घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान 987.75 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। इसके अलावा, पुलिस की टीमों से तरफ से गुजरात और महाराष्ट्र के बंदरगाहों से 147.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई थी, जिससे सिर्फ 11 महीनों में हेरोइन की कुल बरामदगी 1135.25 किलोग्राम हो गई है। 

आईजीपी ने बताया कि हेरोइन की बड़ी खेप बरामद करने के अलावा पुलिस ने राज्य भर में से 731 किलो अफीम, 840.76 किलो गांजा, 350.40 क्विंटल भुक्की और 62.49 लाख गोलियां/कैप्सूल/टीके/शीशियां बरामद की हैं। पुलिस ने इन 11 महीनों में पकड़े गए नशा तस्करों के पास से 11.83 करोड़ रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की है। 
विज्ञापन


एक हफ्ते में यह काम किया
आईजीपी ने बताया कि पिछले एक हफ्ते में, पुलिस ने 234 एफआईआर जिनमें 31 कमर्शियल मात्रा से सम्बन्धित हैं, दर्ज करके 308 नशा तस्करों/सप्लायरों को गिरफ्तार किया है और 33.73 किलोग्राम हेरोइन, 13.90 किलो अफीम, 16.12 किलो गांजा, 5.85 क्विंटल भुक्की, 39004 गोलियां/कैप्सूल/टीके/फार्मा ओपीऔडज की शीशियों के इलावा 10.48 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की। 

उन्होंने कहा कि पिछले एक हफ्ते में 10 अन्य भगौड़े एनडीपीएस मामलों में गिरफ्तार किए जाने से 5 जुलाई, 2022 को पीओ/भगौड़ों को गिरफ्तार करने के लिए शुरू की गई विशेष मुहिम के बाद गिरफ्तारियों की कुल संख्या अब 906 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें