आतंकवादी जाकिर मूसा के पंजाब में होने संबंधी दिल्ली से खुफिया एजेंसियों की ओर से जारी किए गए रेड अलर्ट के कारण सुरक्षा बढ़ा दी गई है। थाना रेलवे बठिंडा के प्रभारी एसआई हरजिंदर सिंह ने कहा कि डीजीपी सुरेश अरोड़ा के आदेशों पर रेलवे स्टेशन पर मूसा का पोस्टर भी लगाया गया था। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन पर सेना की गढ़वाल यूनिट की ओर से पंजाब पुलिस के साथ मिलकर यात्रियों की रुटीन चेकिंग की जा रही है।
थाना प्रभारी ने कहा कि मूसा के पंजाब में होने संबंधी इनपुट जरूर है, लेकिन मूसा बठिंडा में है, ऐसा कोई इनपुट नहीं है। फिर भी एहतियात के तौर पर रेड अलर्ट के चलते रेलवे और पंजाब पुलिस की ओर से रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि उनके पास विभाग के बडे़ अधिकारियों के जैसे आदेश आते हैं, उसके अनुसार अपना काम कर रहे हैं।