फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी नाव मिलने के बाद BSF अलर्ट, नाकेबंदी और कड़े सुरक्षा इंतजाम

Sun, 29 Jan 2017 02:48 PM IST
रमेश शुक्ला 'सफर'/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
एसएफ व पंजाब पुलिस ने सीमांत गांवों में की नाकाबंदी
विज्ञापन
पंजाब के पठानकोट में पाकिस्तानी नाव मिलने के बाद पुलिस और बीएसएफ अलर्ट हो गई है। साथ ही नाकेबंदी करके सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं। पाकिस्तानी आतंकी भारत में आने के लिए नदियों व नालों का सहारा ले सकते हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान में आतंकी प्रशिक्षण केन्द्रों में आतंकियों को पानी के नीचे रहने के लिए बाकायदा ट्रेनिंग दी जाती है। ऐसे उपकरण दिए जाते हैं कि आतंकी दो से तीन घंटे तक पानी के नीचे तैरकर नदी या नाला पार कर सकते हैं।

गणतंत्र दिवस पर पठानकोट में पाकिस्तानी नाव मिलने के बाद सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों को होश उड़ गए हैं। गृहमंत्रालय ने पाकिस्तान को जोड़ने वाली भारतीय नदियों व नालों पर सुरक्षा और बढ़ाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


गृहमंत्रालय ने खुफिया रिपोर्टों पर आशंका जाहिर की है कि पाकिस्तान से आतंकी नदियों व नालों के माध्यम से भारत में प्रवेश कर सकते हैं। इसके मद्देनजर जम्मू-कश्मीर से पाकिस्तान को जोड़ने वाली चिनाब, झेलम व पंजाब को पाकिस्तान से जोड़ने वाली रावी नदियों पर सुरक्षा और बढ़ाई जाए।
विज्ञापन

सीमांत गांवों में सख्ती से चल रहा तलाशी अभियान

पंजाब के पठानकोट में मिली पाकिस्तानी नाव
दूसरी तरफ पाकिस्तान नाव मिलने के बाद भारतीय सीमांत गांवों में बीएसएफ, सेना व पंजाब पुलिस मिलकर तलाशी अभियान चला रही है। गांव के लोगों को किसी भी बाहरी लोगों के बारे में तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना देने के लिए कहा गया है। अमृतसर पाकिस्तान से सटा है, ऐसे में शहर के सभी होटल व सराय में रहने वाले हर विदेशी के बारे में तुरंत जानकारी पुलिस को देनी अनिवार्य कर दी गई है।

सी फार्म (विदेशी नागरिकों के पासपोर्ट की कापी समेत) 24 घंटे में स्थानीय दफ्तर (आईबी मुख्यालय) को देने को कहा गया है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान से होने वाली तस्करी के ज्यादातर मामले रावी नदी के सहारे पाकिस्तानी तस्कर अंजाम देते रहे हैं, कंटीली तारों में करंट छोड़े जाने के बाद रावी नदी पाकिस्तानी तस्करों के लिए बेहतर साधन बन गई है।

पाकिस्तानी नाव में कितने लोग सवार थे, यह नाव गलती से पानी के बहाव में भारत आई या फिर इस नाव में आतंकी आए हैं, इस बात का पता लगाने के लिए स्पेशल टीम दिल्ली से पठानकोट पहुंच रही है। पठानकोट पर हुए आतंकी हमले के साथ गणतंत्र दिवस पर मिली पाकिस्तानी नाव को जोड़कर देखा जा रहा है। पंजाब में चुनावी दिन हैं और खुफिया विभाग ने पहले ही चुनाव के दिनों में आतंकी घटना को पाकिस्तानी आतंकियों की ओर से अंजाम दिए जाने की खबरें गृहमंत्रालय के पास एक महीने पहले ही पहुंच चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें