85 साल के सुच्चा सिंह ने झामपुर में वोट डाला।
90 वर्षीय बेंअत सिंह ने कंबाली मतदान केंद्र पर मतदान किया।
बलौंगी में 24 साल से रह रही 73 साल की उषा रानी ने मतदान किया।
कपूरथला के गांव धालीवाल वाल दोनां में 100 साल के जीत सिंह अपनी पुत्रवधू दर्शना और पोते गुरविंदर के साथ मतदान करने आए। जीत सिंह सरपंच प्रत्याशी सुखविंदर कौर के ससुर हैं।