फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TET 2020: ननद की जगह भाभी दे रही थी टेट की परीक्षा, फोटो न मिलने पर हुआ शक, पकड़ी गई

Sun, 19 Jan 2020 07:57 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट ( पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने रविवार को पंजाब अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का आयोजन किया। न्यू सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सुबह की परीक्षा के दौरान एक महिला को किसी अन्य परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देते हुए काबू किया गया। आरोपी महिला की पहचान फाजिल्का के गांव लध्धुवाला हिठाड निवासी नवदीप कौर पत्नी मनिंदर सिंह के रूप में हुई। वह अमृतसर के रणजीतपुरा निवासी हर्षदीप कौर पुत्री कुलवंत सिंह की जगह बैठी हुई थी। 

विज्ञापन


इथाना कोतवाली पुलिस ने परीक्षा केंद्र अधीक्षक की शिकायत पर नवदीप कौर व हर्षदीप कौर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नवदीप कौर परीक्षार्थी हर्षदीप कौर की भाभी है। पता चला है कि आरोपी नवदीप कौर ने पिछले साल टेट पास किया था और इन दिनों वह फाजिल्का में टेट का कोचिंग सेंटर चला रही है। 

पंजाब बोर्ड की टेट परीक्षा के लिए शहर के 10 स्कूलों में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। न्यू सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनाए परीक्षा केंद्र में सुबह के समय पेपर-1 चल रहा था। इस केंद्र में एक अभ्यार्थी की जगह दूसरी महिला बैठकर परीक्षा दे रही थी। केंद्र अधीक्षक हरजीत सिंह के अनुसार प्रवेश पत्र पर लगी परीक्षार्थी की फोटो परीक्षा पर बैठी महिला के साथ नहीं मिल रही थी। 
विज्ञापन


शक होने पर सख्ती से पूछने पर उसके किसी और के स्थान पर परीक्षा देने का खुलासा हो गया। थाना कोतवाली प्रभारी एसआई राजबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने जाली परीक्षार्थी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है। जिला शिक्षा अधिकारी कमलजीत तहीम ने कहा है कि परीक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शिक्षा विभाग की सतर्कता के कारण ही यह केस पकड़ में आया है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें