फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जनवरी को पंजाब टैलेंट सर्च परीक्षा, 3000 छात्र होंगे शामिल, पहले दो बार टल चुकी

Tue, 29 Dec 2020 08:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

दो बार टल चुकी पंजाब स्टेट टैलेंट सर्च परीक्षा की तिथि तय कर दी गई है। अब परीक्षा तीन जनवरी, 2021 को आयोजित की जाएगी। इससे पहले 12 और 19 दिसंबर को परीक्षा होनी थी लेकिन किन्हीं कारणों से इन दोनों तिथियों पर परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। यह परीक्षा स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) कराता है। इस परीक्षा में 3000 विद्यार्थी शामिल होंगे। 

विज्ञापन


परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 15 नवंबर तक चली थी। इसके बाद विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए थे। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 8वीं और 10वीं के विद्यार्थियों को वजीफा देने के लिए हर साल शिक्षा विभाग यह परीक्षा आयोजित करता है। वित्तीय सहायता के रूप में 8वीं के 500 विद्यार्थियों को और 10वीं के भी 500 विद्यार्थियों को वजीफा देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिनको 200 रुपये प्रति माह की दर से 12वीं तक वजीफा दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- दिल्ली से किसान नेताओं की अपील- टावरों को न पहुंचाए नुकसान, सिंघु बॉर्डर पर मुफ्त वाई-फाई देगी आप
विज्ञापन


यह परीक्षा राज्य के सभी जिला मुख्यालयों, तहसील मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। सफल विद्यार्थियों को वजीफा की राशि उनके अभिभावकों के संयुक्त बैंक खाते में भेजी जाएगी। विभाग ने इसमें एक शर्त को भी शामिल किया है कि यदि विद्यार्थी 12वीं तक अपनी पढ़ाई जारी रखता है, तभी वह वजीफा के योग्य माना जाएगा।

आरक्षित श्रेणी को पांच फीसदी की छूट
वजीफे का लाभ लेने वाले विद्यार्थियों को स्कूल परीक्षा में 9वीं और 11वीं में कम से कम 55 प्रतिशत नंबर, 10वीं में 60 फीसदी नंबर जरूर प्राप्त करने होंगे। आरक्षित श्रेणी के विद्यार्थियों को पांच प्रतिशत की छूट दी गई है। यदि कोई विद्यार्थी किसी दूसरी स्कीम के तहत वजीफा का लाभ ले रहा है तो वह भी इस परीक्षा में प्रतिभाग कर सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- किसान आंदोलन : केजरीवाल देंगे किसानों को मुफ्त वाई-फाई की सौगात, सिंघु बॉर्डर से होगी शुरुआत

मेरिट के आधार पर होगा चयन
टैलेंट सर्च परीक्षा में विद्यार्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में मानसिक एवं विषय से संबंधित ज्ञान जांचा जाएगा। 180 अंकों की टैलेंट सर्च परीक्षा में मानसिक योग्यता के 90 और विषय योग्यता के 90 अंक रहेंगे। सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को कम से कम 40 फीसदी और आरक्षित श्रेणी के बच्चों को 32 प्रतिशत अंक लाने होंगे। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी और पंजाबी भाषा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें